यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: BJP सांसद सुनील सिंह का कटा पत्ता? चतरा सीट पर बढ़ा सस्पेंस, झारखंड में सियासी हलचल तेज
भाजपा के चतरा सांसद सुनील सिंह का एक्स पर किया पोस्ट कई मायने बता रहा है। बता दें कि चतरा सीट के लिए अभी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अपने ...और पढ़ें

HighLights
- 10 साल अवसर देने के लिए भाजपा नेतृत्व का जताया है आभार
- केंद्रीय नेतृत्व चतरा से किसी नए नाम को बना सकता है प्रत्याशी
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के चतरा से सांसद सुनील सिंह का इंटरनेट मीडिया एक्स पर किया एक पोस्ट कई मायने बता रहा है। बता दें कि चतरा सीट के लिए अभी भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
अपने पोस्ट में सुनील सिंह ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री और माननीय गृहमंत्री का आभार, जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को 10 साल तक चतरा लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया।
पोस्ट में उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र परिवार का उल्लेख करते हुए विशेष आभात जताया है कि उन्हें दस साल बहुमूल्य साथ सहयोग आर आशीर्वाद दिया। इस पोस्ट को लेकर कई तरह की चर्चा है।
कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने चतरा के किसी नए प्रत्याशी को टिकट देने का निर्णय किया है। इस वजह से सुनील सिंह ने ऐसा भावुक पोस्ट लिखा है।
ये भी पढ़ें-