Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi में बनेगा ताज होटल, सरकार ने टाटा समूह की कंपनी को लीज पर दी छह एकड़ जमीन; कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:13 AM (GMT+05:30)

    झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने में इंडियन होटल्स कंपनी ...और पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक में अधिकारियों से बात करते हुए।
    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट बैठक में अधिकारियों से बात करते हुए।

    HighLights

    1. झारखंड पर्यटन नीति 2021 के तहत टाटा के साथ इस मसले पर करार हुआ था।
    2. आइएचसीएल शहर में 200 कमरों के साथ-साथ बैंक्वेट हाॅल आदि का निर्माण करेगी।
    3. आठ जिलों में साइबर थाना खोलने का भी लिया फैसला।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राजधानी रांची में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाते हुए रांची में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचसीएल) को कोर कैपिटल एरिया में छह एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

    मंगलवार को कैबिनेट बैठक में बनी सहमति

    टाटा समूह की इस अग्रणी कंपनी के द्वारा विकसित ताज होटल ने भारत एवं विश्व में अत्यंत प्रतिष्ठित आतिथ्य स्थल होने का गौरव प्राप्त किया है। झारखंड पर्यटन नीति 2021 के तहत टाटा के साथ इस मसले पर करार हुआ था।

    राज्य सरकार ने विधानसभा के निकट ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड के स्वामित्व में उपलब्ध भूखंडों में से छह एकड़ का प्लाट इस कंपनी को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

    आइएचसीएल के द्वारा यहां 200 कमरों के साथ-साथ बैंक्वेट हाल आदि का निर्माण किया जाएगा। इस इलाके में जीआरडीए की ओर से बिजली, जलापूर्ति आदि सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसपर सहमति बनी।  

    और आठ जिलों में खुलेगा साइबर थाना

    कैबिनेट ने गृह विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है जिसके तहत राज्य के आठ जिलों साइबर थाना खोलने का निर्णय लिया गया है। ये थाने रांची, लातेहार, हजारीबाग, दुमका, बोकारो, रामगढ़, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिलों में खुलेंगे। 

    इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन खोलेगा मेडिकल काॅलेज

    राजधानी रांची के इटकी स्थित ठाकुरगांव में 146 एकड़ भूमि 22.16 करोड़ रुपये की अदायगी पर राज्य सरकार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को देगी।

    इस पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक मेडिकल कालेज भी खोलगी। राज्य सरकार ने फाउंडेशन को 75 प्रतिशत रियायती दर पर 99 वर्ष के लिए सशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी है।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में सियासी हलचल तेज: कैबिनेट के बहाने सचिवालय में लगा सत्तापक्ष के विधायकों का जमावड़ा, बाहर न जाने की मिली हिदायत

    यह भी पढ़ें: 'लालू यादव की राह पर हेमंत, बनाना चाहते हैं पत्नी को CM' राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाबूलाल ने कह दी ये बड़ी बात

     

    खबरें और भी