Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार के बाद अब झारखंड में भी बदली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, दूसरे राज्यों के TET-CTET पास अभ्यर्थी भी बन सकेंगे टीचर

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:21 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News सीटेट और पड़ोसी राज्यों से टेट पास अभ्यर्थी भी अब झारखंड में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हो सकेंगे। इन्हें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द ...और पढ़ें

    बिहार के बाद अब झारखंड में भी बदली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया
    बिहार के बाद अब झारखंड में भी बदली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

    HighLights

    1. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में लिया गया निर्णय, मांगे जाएंगे आवेदन
    2. अब 10 फरवरी से आयोजित होगी सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

    राज्य ब्यूरो, रांची। अब केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीटेट तथा पड़ोसी राज्यों से टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी झारखंड में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त हो सकेंगे। इन्हें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिए जाने के बाद आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए जल्द लिंक जारी करने का निर्णय लिया है।

    सहायक आचार्य के 26001 पदों पर होगी नियुक्ति

    इसी के साथ आयोग ने इस परीक्षा की तिथि बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा 10 फरवरी से संभावित है। पहले यह परीक्षा 12 जनवरी से ही संभावित थी। आयोग के अनुसार, परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम ऐसे अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा दिवसों की आवश्यकता का आकलन करते हुए प्रकाशित किया जाएगा।

    बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई करते हुए सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी इस परीक्षा में सम्मिलित करने का आदेश दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से सहायक आचार्य के 26001 पदों पर नियुक्ति होनी है।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Budget: झारखंड का GSDP 2030 तक 4 से 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य, हेमंत सोरेन की सरकार ने कस ली कमर

    ये भी पढ़ें:  झारखंड में शहरी मजदूरों की बल्ले-बल्ले! गांववालों से ज्यादा मिलेगी मजदूरी; हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    खबरें और भी