यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डॉक्टरों की घोर लापरवाही: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा तौलिया, दवा देकर टालते रहे दर्द; अल्ट्रासाउंड से खुलासा
झारखंड के लोहरदगा से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है जिसमें महिला के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उसके पेट में तौलिया छोड़ दिए। पेट दर्द की शिकायत के बाद जब ...और पढ़ें

जासं, रांची। रिम्स में इलाज के लिए एक महिला मरीज कौशिला देवी को भरती कराया गया था, जिसके पेट में ऑपरेशन के बाद तौलिया छोड़ दिया गया। यह महिला चार माह पूर्व 26 जून को लोहरदगा सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा को लेकर भर्ती हुई थी। यहां उसकी सर्जरी की गई। इसी दौरान डाॅक्टरों ने उसके पेट में तौलिया छोड़ दिया। जिसके बाद महिला को लगातार दर्द की शिकायत रहने लगी।
दवा देकर टालते रहे डॉक्टर पेट दर्द की शिकायत
दर्द का इलाज के लिए जब वह फिर से सदर पहुंची, तो शुरू में डाॅक्टरों ने दर्द की दवा देकर उसकी समस्या को टालते रहे, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि महिला के पेट में कपड़े का टुकड़ा है। इसके बाद उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।
डाॅक्टरों की लापरवाही पर मरीज के परिवार वालों ने डालसा सचिव को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में डालसा प्रतिनिधि अनिता यादव ने बताया कि शनिवार को रिम्स पहुंचने के बाद महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
रिम्स में डॉक्टर निकालेंगे पेट से तौलिया
लोहरदगा के मसमानों की रहने वाली कौशिला देवी का 26 जून को ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ घंटों के बाद ही उसे दर्द शुरू हो गया। चार महीनों में दर्द कम होने की बजाय बढ़ता ही रहा।
महिला ने इलाज के लिए दूसरे डाक्टरों से संपर्क किया, जिसने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखने पर बताया कि उसकी पेट में कपड़े का टुकड़ा छूट गया है।
परिजनों ने बिना देर किए उसे रिम्स में भर्ती कराया। रिम्स में डा. मीना मेहता की यूनिट में महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Earthquake In Dhanbad : चौंकिए नहीं; धनबाद में हर दिन आता है भूकंप, इस वजह से लोगों को नहीं चलता पता
यह भी पढ़ें: Dhanbad News: प्रिंस खान व अमन सिंह गिरोह में क्या है अंतर, दोनों गिरोह की करतूत से पुलिस है परिचित