Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं...', झारखंड CM पर ये क्या बोल गए भाजपा नेता; सियासी टेंशन बढ़ना तय!

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 02:24 PM (IST)

    Jharkhand Political News हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालांकि उनकी राह आसान नहीं रहने वाली है। झारखंड भाजपा के नेता उनपर एक ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन ने कसा तंज। (फाइल फोटो)
    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन ने कसा तंज। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झामुमो के नेता दिन में ही बड़े-बड़े सपने देख रहे: भाजपा प्रवक्ता
    2. बोले- कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो के नेता दिन में ही बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार के बारे में प्रचलित कहावत है कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं। बेरोजगार, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग सभी इस सरकार के गलत निर्णयों और भ्रष्टाचार का शिकार हुए हैं।

    प्रतुल ने दावा किया कि यह सरकार अब दोबारा सत्ता में कभी नहीं आने वाली है। वैसे भी एनडीए को पिछले लोकसभा चुनाव में 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। वहीं, सत्ताधारी गठबंधन 27 सीटों पर सिमट गया था।

    भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर

    उन्होंने कहा कि इन्हें पता है बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। झामुमो व कांग्रेस के नेता जोश में होश को खो बैठे हैं। साफ दिख रहा है कि यह सरकार बहुत हड़बड़ी में है और हड़बड़ी में गड़बड़ियां करती जा रही है।

    बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षक है हेमंत सरकार

    प्रतुल ने हेमंत सोरेन की सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षक बताया। प्रतुल ने कहा कि बांग्लादेशी सीमा से बड़े पैमाने पर जो घुसपैठिए भीतर घुस आए हैं, उनका राज्य सरकार राजनीतिक संरक्षण दे रही है। उनसे राजनीतिक घुसपैठ भी करा रही है।

    खबरें और भी

    उन्होंने दावा किया कि ऐसे दर्जनों मामले हैं, जिसमें भोली भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ये बांग्लादेशी विवाह करके स्थानीय निकाय पर काबिज हो गए हैं।

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जब झारखंड मुक्ति मोर्चा को घुसपैठ के मुद्दे पर शीशा दिखाया तो इनको मिर्ची लग गई और ये अब अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे।

    यह भी पढ़ें: 'लुटेरी है यह सरकार...', हेमंत सोरेन पर फिर बरसे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा टारगेट

    Hemant Soren: एक्शन मोड में हेमंत सोरेन की सरकार, मंत्रियों ने बता दिया अपना अगला टारगेट