यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: चतरा सीट पर BJP के इस नेता ने पेश की दावेदारी, इलाके में है मजबूत पकड़
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लाेकसभा चुनाव के लिए झारखंड के 14 में से 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि भाजपा ने चतरा संसदीय सीट के लिए प्रत्य ...और पढ़ें

HighLights
- मंगल सिंह भाजपा के काफी पुराने प्रतिभाशाली नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
- मंगल सिंह भाजपा से मेदिनीनगर नगर निगम के निवर्तमान में उप महापौर हैं।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर(पलामू)। भारतीय जनता पार्टी ने लाेकसभा चुनाव के लिए पलामू समेत झारखंड के 14 में से 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, भाजपा ने चतरा संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
इधर, चतरा सीट के लिए पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह के नाम की चर्चा है।
पुराने प्रतिभाशाली नेता के तौर पर जाने जाते हैं मंगल सिंह
बताया जाता है कि मंगल सिंह भाजपा के काफी पुराने प्रतिभाशाली नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वह भाजपा की कई पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। वर्तमान समय में वह भाजपा की ओर से मेदिनीनगर नगर निगम के निवर्तमान में उप महापौर हैं।
ऐसे में पलामू व लातेहार जिले के बीच पड़ने वाली चतरा लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी खासी मानी जाती है। कार्यकर्ताओं के बीच में यह काफी लोकप्रिय है। ऐसे में भाजपा इन्हें उम्मीदवार बन सकती है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह है।