Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस में शामिल हुए 3 बार के BJP विधायक जेपी पटेल यहां से लड़ेंगे चुनाव, तैयार हो गया मास्टरप्लान

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 09:07 PM (IST)

    हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र का पिछले तीन टर्म से प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पार्टी को झटका देते हुए बुधवार को कांग्र ...और पढ़ें

    कांग्रेस में शामिल हुए 3 बार के BJP विधायक जेपी पटेल यहां से लड़ेंगे चुनाव, तैयार हो गया मास्टरप्लान
    कांग्रेस में शामिल हुए 3 बार के BJP विधायक जेपी पटेल यहां से लड़ेंगे चुनाव, तैयार हो गया मास्टरप्लान

    HighLights

    1. गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता
    2. BJP का झटका, 3 बार विधायक रहे पटेल ने टिकट ना मिलने पर छोड़ी पार्टी

    राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र का पिछले तीन टर्म से प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पार्टी को झटका देते हुए बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि टिकट ना मिलने से नाराज विधायक ने यह कदम उठाया है।

    अब कांग्रेस से उन्हें हजारीबाग संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। पटेल के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे झारखंड की राजनीति में दूरगामी प्रभाव डालने वाला बताया है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पवन खेड़ा ने कांग्रेस की अंगपट्टी पहना कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

    पटेल का कांग्रेस में आना झारखंड के लिए सुखद संकेत- मीर

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इस मौके पर कहा कि पटेल का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड के लिए सुखद संकेत है। उनके आने से न सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों पर भी प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डर और लालच के काकटेल के आगे जब सब नतमस्तक हो रहे हैं तब इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है।

    इसके लिए हम इन्हें बधाई देते हैं आज जब देश में देश बेचने वाले और देश बचाने वाले की लड़ाई चल रही है तब जयप्रकाश भाई ने देश बचाने वालों का साथ देना उचित समझा। ज्ञात हो कि मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व स्वर्गीय टेकलाल महतो और उसके बाद उनके पुत्र जयप्रकाश भाई पटेल ने आठ बार किया है।

    खबरें और भी

    आलमगीर आलम ने पटेल को बधाई देते हुए कहा कि आज हमें खुशी है कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर इन्होंने यह रास्ता चुना है। इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

    परिणाम दिखेगा चुनाव में- जेपी पटेल

    सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और आजसू के लिए प्रचार किया था। लगा था कि स्व. टेकलाल के सपनों को पूरा करने के लिए एनडीए गठबंधन में जाना उचित रहेगा, लेकिन भाजपा में शामिल होने के पश्चात मैंने अपने पिता के विचारों को उसे गठबंधन में नहीं पाया।

    आज पूरे देश में आइएनडीआइए के कार्यों का परिणाम लोकसभा चुनाव के बाद दिखेगा। पटेल के कांग्रेस में शामिल पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, मीडिया विभाग चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, संजय पांडेय, सोनाल शांति व ऋषिकेश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: कौन जीतेगा जंग? पहली बार आमने-सामने होगा सोरेन परिवार, BJP की स्ट्रेटजी से बदली सियासत

    Sita Soren: भाजपा में जाते ही सीता सोरेन के बदले तेवर, अपने ही परिवार को चेताया; बोलीं- सच्चाई बताई तो...