यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोलकाता महानगर की तर्ज पर रांची में बनेगा ट्रैफिक जिला, DGP की समीक्षा बैठक के बाद फैसला
Ranchi Traffic System झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब नई व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत अब शहर में कोलकाता म ...और पढ़ें

HighLights
- तीन सदस्यीय कमेटी से फीडबैक के बाद लिया गया निर्णय
- अन्य राज्यों में यातायात व्यवस्था का अध्ययन कर लौटी टीम
- यातायात व्यवस्था पर बैठक के बाद तैयार हुए कई प्रस्ताव
राज्य ब्यूरो, रांची। Ranchi Traffic System कोलकाता महानगर की तर्ज पर रांची में भी ट्रैफिक जिला बनाने का निर्णय लिया गया है। रांची की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया।
बेहतर यातायात व्यवस्था वाले विभिन्न शहरों का अध्ययन कर लौटी तीन सदस्यीय टीम से मिले फीडबैक के बाद डीजीपी ने यह निर्णय लिया है। बैठक में तीन सदस्यीय टीम ने विभिन्न शहरों की यातायात व्यवस्था पर एक प्रस्तुति भी दी।
कोलकाता की तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनाने का फैसला
समीक्षा बैठक के दौरान रांची शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कर्मियों की उपलब्धता व आवश्यकता पर जोर दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि कोलकाता की तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनेगा।
इसके अलावा कुछ अन्य शहरों की यातायात व्यवस्था भी अनुकरणीय है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग लिया जाएगा।
ट्रैफिक पोस्ट पर बढ़ेगी सुविधाएं
सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पोस्ट पर सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सभी ट्रैफिक पोस्ट को सुविधायुक्त बनाने के लिए महिला व पुरुष के लिए दो अलग-अलग शौचालय, पानी की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव दिया गया है।
खबरें और भी
प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट पर लगभग 10 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है। यहां दरवाजा और खिड़की, फाल्स सीलिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग जैसे लाइट, पंखा और एग्जास्ट फैन पर्याप्त संख्या में लगाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
डीजीपी अजय कुमार सिंह, डीजी सह महाप्रबंधक झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड प्रशांत सिंह, एडीजी मुख्यालय आरके मल्लिक, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आइजी प्रोविजन पंकज कंबोज, एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी।