Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Number Change: नए साल से 28 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, यात्रियों को होगी दिक्कत; देख लें List

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 02:59 PM (IST)

    रांची रेल मंडल (Ranchi Rail Mandal) से चलने वाली 28 ट्रेनों के नंबर नए साल में बदलने जा रहे हैं। यह बदलाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में एक जनवरी से ...और पढ़ें

    नए साल से 28 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    नए साल से 28 ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. दो चरणों में बदले जाएंगे ट्रेनों के नंबर
    2. जनवरी और मार्च में बदले जाएंगे ट्रेनों के नंबर

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल (Ranchi Rail Mandal) से वर्तमान में परिचालित 28 ट्रेनों के ट्रेन नंबर में वर्ष 2025 में परिवर्तन किया जाएगा। ये परिवर्तन दो चरणों में किए जाएंगे। पहले चरण के तहत एक जनवरी से और दूसरे चरण में, एक मार्च से ट्रेनों के नंबर परिवर्तन किया जाएगा।

    पहले चरण में टाटानगर - बरकाकाना पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08151, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58023), बरकाकाना - टाटानगर पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08152, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58024), बोकारो स्टील सिटी -  रांची पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08695, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58033), रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08696, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58034), हटिया - राउरकेला पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08149, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58659)।

    राउरकेला - हटिया पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08150, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58660), हटिया - सांकी पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08607, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58663), सांकी – हटिया पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08608, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58664), हटिया – सांकी पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08617, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58665), सांकी – हटिया पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08618, परिवर्तित ट्रेन संख्या 58666), बोकारो स्टील सिटी – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 03595, परिवर्तित ट्रेन संख्या 63520)।

    बर्द्धमान – बोकारो स्टील सिटी मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 03519, परिवर्तित ट्रेन संख्या 63519), टाटानगर – हटिया मेमू पैसेंजर (वाया तिरुलडीह) (वर्तमान ट्रेन संख्या 08195, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68035), हटिया – टाटानगर मेमू पैसेंजर (वाया तिरुलडीह) (वर्तमान ट्रेन संख्या 08196, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68036), रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 03597, परिवर्तित ट्रेन संख्या 63597), आसनसोल – रांची मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 03598, परिवर्तित ट्रेन संख्या 63598)।

    खबरें और भी

    रांची – लोहरदगा मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08687, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68017), लोहरदगा – रांची मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08688, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68018), रांची – टोरी मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08689, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68027), टोरी–रांची मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08690, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68028), रांची–लोहरदगा मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08693, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68037)।

    लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08694, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68038), रांची–लोहरदगा मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08691, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68039), लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08692, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68040) आद्रा–बरकाकाना मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08641, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68041), बरकाकाना–आद्रा मेमू पैसेंजर (वर्तमान ट्रेन संख्या 08642, परिवर्तित ट्रेन संख्या 68042) ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं।

    दूसरे चरण में दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ट्रेन नंबर परिवर्तित किए जाएंगे। इसमें विशाखपट्टनम–बनारस एक्सप्रेस (वर्तमान ट्रेन संख्या 18311, परिवर्तित ट्रेन संख्या 18523) और बनारस–विशाखपट्टनम एक्सप्रेस (वर्तमान ट्रेन संख्या 18312, परिवर्तित ट्रेन संख्या 18524) शामिल हैं।