विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में पहली बार सदर अस्पताल में शुरू हुआ एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज, लाखों में है दवा की कीमत

By Anuj tiwariEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Tue, 25 Apr 2023 12:35 AM (IST)

रांची शहर के सदर अस्पताल में अब एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज शुरू हो गया है। इस नई सुविधा में आयुष्मान ...और पढ़ें

रांची में पहली बार सदर अस्पताल में शुरू हुआ एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज
रांची में पहली बार सदर अस्पताल में शुरू हुआ एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के रांची शहर के सदर अस्पताल में अब एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज शुरू हो गया है। अभी तक यह इलाज रिम्स सहित किसी भी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है। इस नई सुविधा में आयुष्मान मरीजों को निशुल्क इलाज दिया जा रहा है।

सोमवार को सदर अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज शुरू हुआ, जिन्हें लाखों रुपये का इंजेक्शन निशुल्क दिया जा रहा है। मरीजों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार ने बताया कि एप्लास्टिक एनिमिया का इलाज शुरू होना ही सदर अस्पताल के लिए गर्व की बात है।

हेमेटोलॉजी विभाग का शुभारंभ

पहले हेमेटोलाजी डा. अभिषेक रंजन यहां मरीजों का इलाज कर रहे हैं। नई-नई सुविधाएं मिलने से रोगियों के उपचार में काफी फायदा हो रहा है। बिल्कुल मुफ्त में रोगी बेहतरीन चिकित्सकों से अपना उपचार करा पा रहे हैं। पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलाजी, कार्डियोलाजी विभाग के बाद सोमवार से अस्पताल में हेमेटोलॉजी विभाग का भी शुभारंभ हो गया।

इस विभाग में डा. अभिषेक रंजन खून से संबंधित होने वाली सभी तरह की बीमारियों का उपचार करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा होने वाली एप्लास्टिक एनिमिया, ल्यूकिमिया (ब्लड कैंसर), सिकल सेल एनिमिया, थैलीसिमिया आदि शामिल हैं।

बताते चलें कि यह सुविधा अब तक राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी नहीं है। रांची का सदर अस्पताल झारखंड का पहला और इकलौता अस्पताल बन गया है, जहां हेमेटोलाजी विभाग की शुरूआत की गई है।

हिमेटोलॉजिस्ट डा. अभिषेक रंजन ने बताया कि एप्लास्टिक एनिमिया को ठीक करने के लिए न्यूनतम 32 डोज की खुराक लेनी जरूरी है।

8 से 10 लाख है दवा की कीमत

आवश्यकता के अनुसार डोज बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है, जबकि बाहर से दवा की कीमत आठ से 10 लाख तक है। सदर अस्पताल में यह आयुष्मान भारत योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा।

शुरुआत होते ही 3 रोगियों को मिली थेरेपी

सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में सोमवार को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एप्लास्टिक एनिमिया से ग्रसित मरीजों के लिए इम्यूनोसुपर्सिव थेरेपी (होर्स एटीजी) की सुविधा शुरू की गई।

पहले ही दिन हेमेटोलाजिस्ट द्वारा तीन एप्लास्टिक एनिमिया से ग्रसित रोगियों को घोड़े की एंटीबाडी (होर्स एटीजी) इम्यूनोसुपर्सिव थेरेपी के जरिए दिया गया। जिसके बाद मरीजों की सेहत में सुधार है। जल्द ही इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।