Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तुपुदाना दुष्कर्म व हत्याकांड: रांची से बोकारो-लातेहार तक पुलिस की छापेमारी, भाई को दी थी जंगल में भटकने की जानकारी

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:54 AM (IST)

    तुपुदाना में महिला की निर्मम हत्या और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रांची से लातेहार और बोकारो तक छापेमारी तेज कर दी है। तकनीकी जांच और भाई के ब ...और पढ़ें

    सड़क पर मिली था लाश

    सड़क पर मिली था लाश

    HighLights

    1. तुपुदाना में महिला की निर्मम हत्या और सामूहिक दुष्कर्म।

    2. पुलिस ने रांची से लातेहार और बोकारो तक छापेमारी की।

    3. तीन संदिग्धों की तलाश जारी, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता तुपुदाना। तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या और सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस ने जांच का दायरा रांची से बाहर बढ़ाते हुए लातेहार से लेकर बोकारो तक छापेमारी शुरू कर दी है। लातेहार क्षेत्र में तीन संदिग्ध अपराधियों के होने की खबर मिली है। 

    पुलिस टीम लगातार मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। मृतका के घरवालों ने पहले ही आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने उनकी महिला को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी।पुलिस ने इस मामले को गंभीर अपराध मानते हुए विशेष जांच दल गठित किया है। 

    तुपुदाना ओपी प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दबिश दी जा रही है। लातेहार में तीन संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस ने वहां सघन तलाशी अभियान चलाया है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। 

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।

    घटनास्थल की टेक्निकल जांच में एक से अधिक लोगों की शामिल रहने की हुई पुष्टि

    तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी जंगल में महिला की हत्या सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद की गई थी, घटनास्थल की टेक्निकल जांच एवं हिरासत में लिए गए युवकों ने बताया कि घटना में तीन युवक शामिल थे जो घटना के बाद फरार हैं। 

    खबरें और भी

    दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लातेहार गई थी वहां से उन लोगों का लोकेशन बोकारो मिला पुलिस बोकारो में लगातार छापेमारी कर रही है संभवत देर रात तक अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी और पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।

    भाई के लिखित आवेदन पर दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज

    तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रांची के कांके निवासी मृतका के भाई मुकेश राम के लिखित आवेदन पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अपने लिखित आवेदन में मुकेश कुमार ने लिखा है कि दिनांक 19 जून को करीब 7 बजे शाम में अपने घर में था, मेरी भांजी रिया कुमारी ने फोन कर बताया कि मेरी मां घर से 12 बजे दिन में निकली है, लेकिन अभी तक घर नहीं आयी है। 

    मामले की जानकारी सुनकर मैं अपनी बहन को फोन किया तो वह फोन नहीं उठायी रात नौ बजे मेरी भांजी ने फोन कर बतायी कि अभी फोन बज रहा है आप बात कर लीजिए। इसके बाद मैं अपनी बहन को फोन किया तो वह बोली कि जंगल में कहीं भटक गई है, आगे पूछने पर एक लड़का से बात कराई उस लड़के ने बताया कि हम लोग तीन लोग हैं, नाम पता पूछने पर अपना नाम समीर और राहुल बताया इसके बाद फोन आफ हो गया। 

    तीन लोगों ने दुष्कर्म के बाद की हत्या

    दूसरे दिन 20 जून को मैं अपनी बहन को कई बार फोन करने पर फोन आफ बता रहा था। दोपहर तक नहीं आने पर अरगोड़ा थाना में अपनी बहन की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखवाया। 21 जून को अरगोड़ा थाना से सूचना मिली की तुपदाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। 

    इसके बाद मैं अपने परिवार के लोगों के साथ अरगोड़ा थाना पहुंचे, वहां बताया गया कि तुपुदाना जाकर अज्ञात महिला का शव देख लीजिए, तुपुदाना ओपी पहुंचने पर पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। हम लोग रिम्स पहुंचे वहां शव को देखें तो वह मेरी बहन थी। 

    भाई का कहना है कि पूर्ण विश्वास है कि मेरी बहन के साथ हुए तीन लोगों ने मिलकर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दिया है। पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर सामूहिक बलात्कार की कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- रांची में महिला से दुष्कर्म के बाद शव को 10 मीटर तक घसीट गाड़ी से कुचला, शरीर की 45 हड्डियां टूटी