Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Covid 19: फिर डरा रहा कोराना, झारखंड में मिले दो एक्टिव मरीज; जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

    By Dilip KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:04 PM (GMT+05:30)

    देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। झारखंड में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। इन दोनों का इलाज जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा ह ...और पढ़ें

    Jharkhand Covid 19: फिर डरा रहा कोराना, झारखंड में मिले दो एक्टिव मरीज
    Jharkhand Covid 19: फिर डरा रहा कोराना, झारखंड में मिले दो एक्टिव मरीज

    HighLights

    1. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी कोरोना से संबंधित जानकारी
    2. झारखंड में छिटपुट कोरोना के मरीज अभी भी मिल रहे- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    राज्य ब्यूरो, रांची। एक बार फिर देश-दुनिया को कोरोना डराने लगा है। इसका नया वेरिएंट जेएन वन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण भारत के राज्य केरल में कोरोना का नया वेरिएंट जेएन वन मिला है, जिससे एक महिला संक्रमित थी। भारत में कुल एक्टीव पॉजीटिव केस की सख्या 1296 है। नए वैरिएंट को लेकर केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है।

    साथ ही कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर संक्रमण के बारे में जानकारी ली।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी ये जानकारी

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना से निपटने को लेकर राज्य की तैयारियों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंड में छिटपुट कोरोना के मरीज अभी भी मिल रहे हैं। वर्तमान में इसके दो एक्टिव केस हैं। दोनो मरीज टाटा मोटर्स हास्पिटल जेनरल वार्ड में भर्ती है एवं स्टेबल है।

    गुप्ता ने बताया कि राज्य में अक्टूबर माह में कुल 6944 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से कोई भी मरीज कोविड संक्रमित नहीं पाया गया। नवंबर माह में 4118 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 12 पॉजिटव पाए गए। दिसंबर माह में अभी तक 1675 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 10 व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए, जिसका पॉजिविटी दर 0.59 प्रतिशत है।

    तैयारियां की समीक्षा के लिए ड्राइ रन आयोजित करने का निर्देश

    बताया कि नए वैरिएंट को लेकर केंद्र की एडवाइजरी सभी जिलों को भेजते हुए आवश्यक एहतियात के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तैयारियां की समीक्षा के लिए ड्राइ रन आयोजित करने को कहा है। राज्य में आरटी पीसीआर प्रयोगशाला की संख्या 27 है, जिसमें 12 जिलों में लैब अधिष्ठापित है। इनमें सात में जांच शुरू हो चुकी है।

    खबरें और भी

    कोबास(6800) लैब रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में स्थापित की जा चुकी है। जिनोम सिक्वैसींग मशीन रिम्स, रांची में लगाई गई है, जिससे राज्य में ही नये किस्म के म्यूटेंट की पहचान ससमय किया जा सके।

    बेड की उपलब्धता

    राज्य में कोविड-19 मरीज के इलाज तथा समुचित नियंत्रण हेतु सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन तथा आई०सी०यू० बेड की कुल 21680 बेड उपलब्ध है, जिनकी विवरणी निम्नवत हैः-

    • नॉन-ऑक्सीजन बेड : 5276
    • ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड: 11356
    • आइसीयू बेड : 1447
    • वेंटिलेटर बेड: 1456
    • पेडयाट्रीक आईसीयू (सरकारी): 510
    • पेडयाट्रीक एचडीयू : 455
    • पेडयाट्रीक मामले हेतु ऑक्सीजन बेड: 1180

    ये भी पढ़ें: झारखंड में कब होगी Assistant Teacher भर्ती परीक्षा? एग्जाम सेंटर्स को लेकर भी आया बड़ा अपडेट; एक क्लिक में जानिए सबकुछ

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: कुख्यात को पकड़वाएं, इनाम पाएं; DGP ने गैंगस्टर प्रिंस समेत सात कुख्यात पर घोषित किया इनाम