Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi: महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन से गायब रहीं दो विधायक, भाजपा के साथ जाने के लगाये जा रहे कयास

    By Ashish JhaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 02:39 AM (IST)

    कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देने और उनके बीच संगठन की मजबूत पकड़ दिखाने के लिए आयोजित कांग्रेस महिला मैत्री महासम्मेलन में दो म ...और पढ़ें

    महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन से गायब रहीं दो विधायक। (फाइल फोटो)
    महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन से गायब रहीं दो विधायक। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद लगातार बरत रहीं संगठन के कार्यक्रमों से दूरी।
    2. दो बार प्रदेश अध्यक्ष का धनबाद में कार्यक्रम, एक बार भी नहीं दिखीं पूर्णिमा सिंह।

    राज्य ब्यूरो, रांची: कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देने और उनके बीच संगठन की मजबूत पकड़ दिखाने के लिए आयोजित कांग्रेस महिला मैत्री महासम्मेलन में दो महिला विधायकों का गायब रहना सभी को खटक रहा है।

    पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि कुछ विधायक जो दूसरे दलों में अपना अस्तित्व तलाश रहे हैं ,उनमें कांग्रेस की महिला विधायक भी शामिल हैं।

    ऐसा नहीं है कि इन महिला विधायकों का पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने का यह पहला मामला है। बार-बार पार्टी कार्यक्रमों में इनकी सक्रियता कम ही दिखती है।

    हाल के महीनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दो बार धनबाद गए और दोनों बार विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बरती। इसका कारण कुछ भी रहा हो, पार्टी को इससे देर-सबेर नुकसान ही उठाना पड़ेगा।

    कयासों का दौर जारी

    हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंबा प्रसाद के सम्मेलन में नहीं होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने स्वयं ही संगठन से दूरी बनाकर रखी है।

    दोनों विधायकों के संगठन से दूरी बरतने के कारणों में एक अहम बात यह है कि दोनों का क्षेत्र में अपनी अलग पैठ है।

    दोनों विधायकों का अपना एक अलग समर्थक वर्ग है, जो कांग्रेस में होने अथवा नहीं होने से प्रभावित नहीं होता है। इसी कारण से इन्होंने संगठन से दूरी बना ली है।

    माना जा रहा है कि विपक्षी दल भाजपा इन विधायकों की इसी ताकत का इस्तेमाल करना चाहती है। दोनों विधायकों के गायब रहने से कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की भौहें तन गई हैं।

    दीपिका ने संभाला मोर्चा

    कांग्रेस पार्टी के चार महिला विधायकों में दो की नाराजगी दिख रही है, तो दो ने बहुत ही मजबूती से पार्टी को ताकत दी है। शनिवार को आयोजित महिला मैत्री महासम्मेलन की सफलता में दीपिका पांडेय सिंह की भूमिका अहम है।

    उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी सक्रियता दिखाई। मंच से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने उनकी खूब प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी काफी सक्रिय दिखाई दीं।

    यह भी पढ़ें: 'फाइल' लाखों की 'फोल्डर' करोड़ों का; झारखंड अवैध खनन मामले में भ्रष्टाचार की पोल खोल रही ED के हाथ लगी डायरी

    Jharkhand: कुख्यात को प्रणाम नहीं किया तो मार दी गोली, आरोपी को एक मामले में आजीवन कारावास की मिल चुकी है सजा