Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया 'संकल्प पत्र', पढ़ें खास बात

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 11:27 AM (IST)

    झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र'
    गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया BJP का 'संकल्प पत्र'

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को 'सकल्प पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के लिए 'संकल्प पत्र' जारी किया है। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ, बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। 

    संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही है।

    शाह ने आगे कहा कि मैं खड़गे साहब को यह स्वीकार करने के लिए बधाई देता हूं कि वे वादे पूरे करने में विफल रहे हैं। झारखंड की जनता खड़गे साहब की इस स्वीकृति पर ध्यान दे और उनके वादों का मूल्यांकन करे, यह मेरा झारखंड की जनता से अनुरोध है।

    घुसपैठ पर अमित शाह ने क्या कहा?

    इसके अलावा, गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ नहीं रुकी है क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। झारखंड में भी घुसपैठ नहीं रुकी है क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है।

    खबरें और भी

    अमित शाह ने कहा कि हर जगह BSF है, असम में भी BSF है...अगर सरकार बनी तो हमारे पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक, हर कोई न सिर्फ उन्हें रोकेगा बल्कि उन्हें देश से बाहर भी निकालेगा।

    हेमंत सोरेन को भी दी सलाह

    वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के हलफनामे में उनकी उम्र को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है, यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोगों को अपनी जन्मतिथि के बारे में सच्चाई बताएं।

    यह भी पढ़ें-

    चंपई के क्षेत्र में CM हेमंत की पत्नी ने कह दी ऐसी बात, जिससे मच सकता है सियासी बवाल; कहा- धोखा देने वाले को...

    हिमंता के भाषणों से झारखंड में सियासी भूचाल, चुनाव आयोग तक पहुंची बात तो असम CM ने खुद आगे आकर दिया जवाब