यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: शिवराज और हिमंत की आज रांची में बैठक, BJP नेताओं के साथ इस मुद्दे पर होगी चर्चा
रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा झारखंड के विधानसभा चुनाव को बैठक करेंगे। इस बैठक में कई भाजपा ...और पढ़ें

HighLights
- विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाने के बाद पहली बार रांची में बैठक करेंगे शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा
- भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव का प्रभारी और हिमंता बिस्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है
- सभी सांसद, विधायक, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और कोर ग्रुप के नेता भी बैठक में रहेंगे शामिल, भाजपा कार्यलय में होगी बैठक
राज्य ब्यूरो, रांची। BJP Meeting On Jharkhand Assembly Election 2024 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) आज रांची में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी टीम के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए दोनों नेता जीत की संभावना तलाशेंगे।
भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव का प्रभारी और हिमंत बिस्व सरमा को सह प्रभारी बनाया है। हिमंत बिस्व सरमा रविवार को रांची पहुंचेंगे। जबकि शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम रांची पहुंच गए।
भाजपा कार्यलय में होगी बैठक
रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगे। दो सत्र में होने वाली बैठक में पहले शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनकी कमिटी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, राष्ट्रीय दायित्व वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी के साथ बैठक होगी। कोर ग्रुप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य नेता शामिल हैं।
बैठक में बनेगी विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति
रविवार को भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए आरंभिक रणनीति तैयार होगी। शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा दोनों ही कद्दावर नेता माने जाते हैं और अपने राज्य मध्यप्रदेश व असम में भाजपा को जीत दिलाते रहे हैं।
इन दो बड़े नेताओं को झारखंड भेजकर भाजपा नेतृत्व ने जीत की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि दोनों ही नेताओं ने लोकसभा चुनाव में भी झारखंड का दौरा किया था और प्रचार अभियान में शामिल हुए थे।
आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र त्रिपाठी समेत प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढे़ं-
'JMM बताए, सरकार ने कैसे बेची JPSC, JSSC की नौकरियां', Tejashwi Yadav का नाम लेकर क्यों बिफरी भाजपा?
Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग, सबको चाहिए पहले से ज्यादा; खींचतान शुरू