Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Tunnel Rescue : जिंदगी की जंग जीत घर लौटे झारखंड के श्रमवीर, स्वागत में टूटी दलों की दीवार

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 11:27 PM (IST)

    उत्तरकाशी टनल हादसे से सुरक्षित निकलकर अपने घर पहुंचे 15 श्रमिकों की खुशी को शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। शुक्रवार रात आठ बजे इंडिगो एयरलाइंस की र ...और पढ़ें

    श्रमिकों के स्वागत में जुटे राज्य के विभिन्न दलों के नेता। (जागरण फोटो)
    श्रमिकों के स्वागत में जुटे राज्य के विभिन्न दलों के नेता। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. रांची एयरपोर्ट पर श्रमिकों का किया गया भव्य स्वागत।
    2. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को अपने आवास पर किया सम्मानित।

    राज्य ब्यूरो, रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्कयारा टनल हादसे से सुरक्षित निकलकर अपने प्रदेश पहुंचे 15 श्रमिकों की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को रात आठ बजे इंडिगो एयरलाइंस की रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद बाहर निकलते श्रमिकों में जिंदगी की जंग जीतने की खुशी और विजय की भावना साफ दिख रही थी।

    चेहरे पर दिखी विजय की भावना

    विजय की यह भावना राज्य सरकार के उन अधिकारियों के चेहरे पर भी थी जो श्रमिकों को टनल से सुरक्षित बाहर निकालने तथा उन्हें वापस झारखंड लाने के लिए लगातार उत्तरकाशी में कैंप कर रहे थे। टनल से बाहर आए 15 श्रमिकों और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से रांची लाया गया।

    मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    राज्य सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा श्रम सचिव राजेश शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद श्रमिकों एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कराई गई। वहां भी श्रमिकों का स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सम्मानित भी किया। 

    400 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    बता दें कि 12 नवंबर काे सुबह साढ़े पांच बजे भूस्खलन से 41 श्रमिक टनल में फंस गए थे, जिनमें 15 झारखंड के थे। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगभग 400 घंटे का अभियान चलाया गया, जिसके बाद आखिरकार श्रमिकों ने खुली हवा में सांस ली। इन्हें बाहर निकाले जाने के बाद मेडिकल जांच कराई गई जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए।

    खबरें और भी

    इसके बाद गुरुवार को झारखंड के सभी श्रमिकों को दिल्ली लाया गया था जहां से शुक्रवार को सभी झारखंड लाए गए। सुरक्षित निकाले गए झारखंड के श्रमिकों में दो श्रमिक गिरिडीह, तीन-तीन रांची तथा खूंटी तथा सात श्रमिक पूर्वी सिंहभूम के हैं।

    श्रमवीरों के स्वागत में टूटी दलों की दीवार

    रसिल्कयारा टनल से रेस्कयू किए गए राज्य के श्रमवीरों के स्वागत में दलों की दीवार भी टूट गई। रांची एयरपोर्ट पर  झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश और आदित्य साहू ने श्रमवीरों का स्वागत किया।।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: आसमान को बादलों ने सजाया, मौसम का बदला मिजाज; कई स्थानों पर बरसा पानी

    Jharkhand News: CM हेमंत ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, बोले- "अर्थव्यवस्था पैर के बल नहीं, सिर के बल खडी है"