यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी रांची-पटना वंदे भारत को करेंगे देश के नाम, 28 से होगा नियमित परिचालन
आखिर एक लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची से पटना वंदे Vande Bharat Express भारत एक्सप्रेस को देश को सौंपेंगे। ...और पढ़ें

HighLights
- पहले दिन स्कूली बच्चों और गणमान्य लोगों को ट्रेन से सफर कराया जाएगा।
- पहले दिन 28 जून के लिए इस ट्रेन में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
- ट्रेन को रवाना करने के पहले गणमान्य लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
जागरण संवाददाता, रांची। Vande Bharat Express: रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से ही सुबह 10.30 बजे ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, सांसद संजय सेठ और विधायक उपस्थित रहेंगे।

28 से होगा ट्रेन का नियमित परिचालन
पहले दिन स्कूली बच्चों और गणमान्य लोगों को ट्रेन से सफर कराया जाएगा। 28 से पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का सुबह सात बजे से नियमित परिचालन होगा। रांची से पटना के लिए ट्रेन रांची स्टेशन से 4.15 बजे खुलेगी। पटना से रांची पहुंचने में ट्रेन को छह घंटे लगेंगे। जबकि, रांची से पटना के बीच की दूरी यह 5.50 घंटे में तय कर लेगी।

ट्रेन में सफर के लिए धड़ाधड़ हो रही है बुकिंंग
आठ कोच के इस ट्रेन में कुल 530 सीटें हैं। नियमित परिचालन के पहले दिन 28 जून के लिए इस ट्रेन में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं, 29 जून को 50 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी है। रांची रेलवे स्टेशन के प्लटफार्म नंबर एक से ट्रेन को रवाना किया जाएगा। ट्रेन को रवाना करने के पहले गणमान्य लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से #DRM रांची रेल मंडल श्री प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री गुप्ता ने 27 जून 2023 से रांची से पटना एवं पटना से रांची चलने वाली #VandeBharatExpress के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/vKo0V3FO31
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 26, 2023
सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने रांची-पटना वंदे भारत के उद्घाटन के अवसर पर सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। वंदे भारत ट्रेन से 27 जून को बच्चों को वीवीआइपी के साथ निशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। इसमें 10वीं से 12वीं तक बच्चे शामिल होंगे।
खबरें और भी

बच्चे लेंगे पहली सफर का भरपूर आनंद
रांची से 10, मेसरा से 30 बच्चों को कोडरमा से गया जंक्शन तक ले जाया जाएगा। सैनिक स्कूल के 50 बच्चे भी इस ट्रेन में सफर करेंगे। डीएवी स्कूल, बरकाकाना के 30 और केंद्रीय विद्यालय, बरकाकाना के 20 बच्चों को बरकाकाना से हजारीबाग तक ले जाया जाएगा। हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे व शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20 बच्चे, सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल, कुम्हारटोली से 45 बच्चों को इस ट्रेन में सफर कराया जाएगा।