Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में VHP-बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा, देश के 90 हजार गांवों में पहुंचने की है तैयारी

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 06:18 PM (GMT+05:30)

    Shaurya Jagran Yatra VHP-बजरंग दल की ओर से देशभर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। अलग-अलग इलाकों में 335 रथ यात्रा में राम भक्तों की भारी भीड़ ...और पढ़ें

    झारखंड में VHP-बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा
    झारखंड में VHP-बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा

    HighLights

    1. शौर्य जागरण यात्रा 8000 प्रखंडों के 90,000 गांवों में जाएगी।
    2. देश में अलग-अलग प्रांतों में हो रहे 335 रथ यात्रा

    संजय कुमार, रांची। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से झारखंड सहित पूरे देश में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। देश में अलग-अलग प्रांतों में चल रहे 335 रथ यात्रा में रामभक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

    पुरुष हो या महिलाएं, युवक हो या युवतियां, बच्चे हो या बुढ़े हर कोई रथ में विराजमान रामलला और मंदिर के प्रतीक को एक बार छू लेने के लिए लालायित हो रहे हैं।

    राम भक्तों को अभी से अगले साल प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आमंत्रण भी दिया जा रहा है।

    2500 स्थानों पर आयोजित होंगी सभाएं

    विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि देशभर में प्रारंभ यह शौर्य जागरण यात्रा 8000 प्रखंडों के 90,000 गांवों में जाएगी। 2500 स्थानों पर छोटी बड़ी सभाएं होंगी। अलग-अलग प्रांतों में यात्रा समापन की तिथि अलग अलग तय की गई है।

    उन्होंने कहा कि वैसे पूरे देश में 29 सितंबर से प्रारंभ इस शौर्य यात्रा का समापन 14 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दौरान देश के सभी बलिदानियों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। चाहे मुगल व अंग्रेजों के समय हो या भारत पाकिस्तान और भारत चीन युद्ध के समय हो।

    देश प्रेम की बढ़ रही है भावना- परांडे

    परांडे ने कहा कि झारखंड हो या कश्मीर, गुजरात हो या उत्तर प्रदेश पूरे देश में चल रहे शौर्य यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस यात्रा में शामिल युवाओं में देश प्रेम, समाज सेवा और अनुशासन दिख रहा है।

    खबरें और भी

    यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह जगह लोग घंटों इंतजार करते रहते हैं। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहती है।

    परांडे ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि सालों की लड़ाई के बाद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को देखने और अपने रामलला से मिलने के लिए लोग लालायित हैं।

    अगले साल फरवरी के बाद अयोध्या आने के लिए लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। झारखंड में चार रथ चल रहे हैं, जिसका आठ अक्टूबर को श्री जगन्नाथ मैदान, एचईसी में समापन होगा।

    बंगाल में HC के आदेश के बाद मिली अनुमति- विनोद बंसल

    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर तो अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी थी, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल थे।

    विनोद बंसल ने कहा कि शौर्य जागरण यात्रा में उमड़ रही राम भक्तों की भीड़ से डरकर बंगाल सरकार ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद वहां यात्रा प्रारंभ होगी।

    यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: नेशनल शूटर तारा सहदेव यौन उत्‍पीड़न मामले में कोर्ट का फैसला, रकीबुल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

    तमिलनाडु सरकार ने घबराकर लगाया प्रतिबंध- केशव राजू

    वहीं, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने भी घबराकर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इससे सनातनियों का हौसला कम नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि विहिप ने अब वहां के अधिकतर गांवों में जाकर बैठकें कर लोगों को बताने का निर्णय लिया है कि किस तरह सनातन धर्मावलंबियों को यहां परेशान किया जा रहा है। मंदिरों पर सरकार ने कैसे कब्जा कर रखा है। इस बैठक में लोगों को अगले वर्ष अयोध्या आने का निमंत्रण दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : होमियोपैथी और आयुर्वेद में भी डेंगू का बेहतर इलाज, डॉक्‍टरों ने दी राय: बुखार आने पर क्‍या करें और क्‍या खाएं