Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, दुर्गा पूजा में मौसम रहेगा सुहाना; आज रांची में बूंदाबांदी के आसार

    By kumar GauravEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:28 AM (GMT+05:30)

    मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला सा लग रहा है। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि आठ बजे के बाद आसमान से बादल का प्रभाव कम हुआ लेकिन ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना
    2. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी मौसम के साफ रहने का दिया है संकेत

    जागरण संवाददाता, रांची। अबकी बार दुर्गा पूजा में वर्षा के आसार कम हैं लेकिन मंगलवार को हुई बूंदाबांदी ने पंडाल निर्माताओं और दुर्गा पूजा समितियों के प्रबंधकों के कान खड़े कर दिए हैं। यद्यपि शहर में बनने वाले पंडाल वाटर प्रूफ हैं। इस बार दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी मौसम साफ रहने का संकेत दिया है, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को घूमने फिरने में कोई परेशानी नहीं होगी। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। रात में लोग चादर को इस्तेमाल में ला रहे हैं।

    वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि पूरे राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है। दुर्गा पूजा में लोग घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं, मौसम बढ़िया रहेगा, वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। राज्य में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

    राज्य में ठंड ने दी दस्तक

    सुबह की शुरुआत हल्की ठंड और उसके बाद कड़ी धूप से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। दोपहर तक लोगों को गर्मी का अहसास होता है लेकिन जैसे ही सूरज ढ़लने लगता है ठंड का अहसास होने लगता है। साफ है राज्य में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है।

    खबरें और भी

    वैसे तो मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मानसून की विदाई होने की बात कही लेकिन राज्य के उत्तरी भाग यानी देवघर, दुमका, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह व धनबाद के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से बादल गरजने का पूर्वानुमान है। बताया गया कि राज्य के उत्तरी भाग के कुछ हिस्साें में वर्षा हो सकती है।

    इसके अलावे राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी रांची में 20 से 23 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के तापमान में गिरावट होगी, जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। राज्यवासियों को सुबह और शाम ठंड परेशान करेगी।

    ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

    18 अक्टूबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस

    19 अक्टूबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस

    20 अक्टूबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस

    21 अक्टूबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: आंधी-ओले से हवा में बढ़ी नमी, आज दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व बिहार में बूंदाबांदी के आसार

    यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, आज से मिलने लगेगा अक्टूबर का वेतन