Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Jharkhand: रांची समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:21 AM (IST)

    झारखंड में पिछले दो तीन दिनों से अधिकतम इलाकों में लोग भारी से भारी बारिश का अनुभव कर रहे हैं। आज भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश थमने वाला न ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. रांची में आज रहेगा न्यूनतम 22 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान
    2. रामगढ़ में आज रहेगा न्यूनतम 23.5 और अधिकतम 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान

     डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में आज भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। आज प्रदेश की राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जगहों पर आज लोग भारी से भारी वर्षा का भी अनुभव करेंगे। दरअसल, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

    इसके अलावा, राज्य के बाकी सभी इलाकों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। अगर जमशेदपुर की बात करें तो पिछले दो तीन दिनों से शहर में लगातार वर्षा हो रही है। मंगलवार को भी दिनभर हल्की-हल्की वर्षा होते रही। जबकि शाम में जोरदार वर्षा हुई।

    पांच अक्टूबर तक दिखेगा असर

    इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। भारी बारिश की वजह से स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, खतरे के निशान से अभी काफी नीचे पानी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर पांच अक्टूबर तक देखा जा सकता है।

    ऐसे में लोगों को भी सावधान होने की जरूरत है। छह अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में 33 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 28.5 एमएम व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    बीते 24 घंटे में झारखंड में कैसा रहा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। जबकि दक्षिणी-पूर्वी तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गई। राज्य में मॉनसून अत्यधिक सक्रिय रहा।

    सबसे अधिक वर्षा 152 एमएम गढ़वा के धुरकी में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस देवघर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

    वहीं, लोहरदगा में भी मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। शहर से लेकर गांव और जिले के सभी प्रखंडों में जमकर बारिश हुई। ऐसे में किसान मौसम के मिजाज को देखकर काफी खुश हैं। जिले में एक अक्टूबर से लेकर तीन अक्टूबर तक सामान्य वर्षापात 44.3 मिमी के विपरीत 73.3 मिमी बारिश हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Weather Bihar: पांच अक्टूबर तक प्रदेश में सक्रिय रहेगा मॉनसून, आज सात जिलों में होगी भारी बारिश; अलर्ट जारी

    लगातार बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। जिसमें मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी