Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024: झारखंड को मिली कई सौगातें, आदिवासियों के लिए लॉन्च होगी स्पेशल स्कीम; 'पूवोदय' योजना का भी एलान

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 12:10 PM (IST)

    Budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारण संसद में बजट 2024 पेश कर रही हैं। बजट में झारखंड को कई अहम सौगातें मिली हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारण ने बजट ...और पढ़ें

    बजट 2024 में पेश करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण।
    बजट 2024 में पेश करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण।

    डिजिटल डेस्क, रांची। Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण आज संसद में आम बजट 2024 पेश कर रही हैं। बजट में झारखंड को भी कई अहम सौगातें मिली हैं।

    वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय योजना की घोषणा की है। वित्त मंत्री बताया कि केंद्र सरकार झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए 'पूर्वोदय' योजना तैयार करेगी।

    सीतारमण ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पूर्वी क्षेत्र में विकास के लिए औद्योगिक गलियारे का समर्थन करेगी।

    पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की होगी शुरुआत

    इसके अलावा, आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया जाएगा। यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी। इससे 63,000 गांवों को कवर किया जाएगा जिससे 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren को अचानक क्या हुआ? PM Modi से मुलाकात के बाद बदल गए हाव-भाव; भरी सभा में कह दी 'मन की बात'

    बजट 2024 का हर अपडेट यहां पढ़ें