Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren News: 'हेमंत सोरेन को जहां रखा वहां पर...', JMM ने ईडी की टीम पर लगाया गंभीर आरोप

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 07:39 PM (IST)

    Hemant Soren सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अमानवीय तरीके से तहखाने में रखने का आरोप ईडी पर लगाया है। महा ...और पढ़ें

    Hemant Soren News: 'हेमंत सोरेन को जहां रखा वहां पर...', JMM ने ईडी की टीम पर लगाया गंभीर आरोप
    Hemant Soren News: 'हेमंत सोरेन को जहां रखा वहां पर...', JMM ने ईडी की टीम पर लगाया गंभीर आरोप

    HighLights

    1. एक साथ ही 14 दिनों का रिमांड ले लेती ईडी- झामुमो
    2. 15 फरवरी से पंचायत स्तर पर विरोध करेंगे- झामुमो

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अमानवीय तरीके से तहखाने में रखने का आरोप ईडी पर लगाया है।

    महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जहां हेमंत सोरेन को रखा गया है, वहां हवा और रोशनी नहीं आती। यह अमानवीयता है। पहली बार ऐसा हुआ होगा कि लगातार 13 दिनों का रिमांड दिया गया है। इससे बेहतर होता कि एक बार 14 दिनों का रिमांड ईडी मांग लेती। ईडी अब मीडिया ट्रायल करा रही है।

    उन्होंने कहा कि हमारे नेता के खिलाफ बड़ी साजिश की गई। 15 फरवरी से पंचायत स्तर पर इसका विरोध आरंभ होगा। यह तबतक चलेगा, जबतक हेमंत सोरेन के विरुद्ध साजिश की असलियत सामने नहीं आ जाती। इनका काम है कि राजनीतिक विरोधियों को तंग करो।

    हेमंत सोरेन ने अपने काम से जो लंबी लकीर खींची है, उसे ये मिटा नहीं सकेंगे। यही वजह है कि वे कुचक्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी रफ्तार पकड़ी है।

    बिहार की सियासत को लेकर झामुमो ने क्या कुछ कहा  

    यह भी कहा कि हम बिहार के लोग नहीं हैं। विरोधियों के सारे मंसूबे को परास्त करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में झामुमो कोटे से संभावित नाम पर उन्होंने कहा कि इस पर विमर्श हुआ है। हेमंत सोरेन ने भी सलाह दी है। मंत्रिमंडल का नाम तय करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

    झामुमो महासचिव ने बिहार में नीतीश सरकार के बहुमत साबित करने को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि सदन के संरक्षक ने गरिमा धूमिल की। नीतीश कुमार को लेकर आइएनडीआइए में पहले से ही जानकारी थी। यही कारण रहा कि उन्हें संयोजक नहीं बनाया गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'हेमंत सोरेन चाहते थे 8.5 एकड़ भूमि पर...', ED ने इस 'मंसूबे' पर फेरा पानी; 10 दिन की पूछताछ में खुला राज

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren के बाद अब उनके करीबी विधायक पर ED का एक्शन, घर पर चल रही ताबड़तोड़ छापामारी