विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalpana Soren: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन... रांची में चलाती हैं स्कूल; जानें कौन हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन?

By Shashank ShekharEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 30 Jan 2024 05:40 PM (IST)

बिहार में सियासी रस्साकशी के बाद अब देश की निगाहें झारखंड की सियासत पर टिकी हुई हैं। जमीन घोटाला मामले ...और पढ़ें

Kalpana Soren: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन... रांची में चलाती हैं स्कूल;
Kalpana Soren: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन... रांची में चलाती हैं स्कूल;

HighLights

  1. 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ शादी के बंधन में बंधे
  2. हेमंत सोरेन ने विधायकों के साथ सीएम आवास पर बैठक की

डिजिटल डेस्क, रांची। बिहार में सियासी रस्साकशी के बाद अब देश की निगाहें झारखंड की सियासत पर टिकी हुई हैं। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

ऐसे में सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी झारखंड की गद्दी पर बैठने जा रही हैं।

पिछले दो दिनों से लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'गायब' थे। हालांकि, सीएम दफ्तर से ईडी की पूछताछ की तारीखों का एलान करने के बाद मंगलवार को रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायकों के साथ सीएम आवास पर बैठक की। वहीं, आज शाम एक बार फिर से सत्तारूढ़ विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री चुना जा सकता है।

कौन हैं मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन का ताल्लुक ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित एक कारोबारी घराने से है। कल्पना का जन्म रांची में हुआ था। 1976 में जन्मी कल्पना सोरेन ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई रांची से पूरी की थी। कल्पना सोरेन मौजूदा समय में एक स्कूल चलाती हैं।

कल्पना सोरेन 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ शादी की बंधन में बंधी थी। उनके दो बेटे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कल्पना सोरेन के नाम की चर्चाएं सुर्खियों में है। यूं तो कल्पना सोरेन राजनीति से दूरियां बनाएं रखती हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में देखा जाए तो वह करोड़पति हैं।

चुनाव आयोग को दिए गए जानकारी के अनुसार, 2019 में हेमंत सोरेन के पास कुल 8,51,74,195 करोड़ की संपत्ति थी। वहीं, इनकी पत्नी के पास 94,85,235 लाख रुपये कुल कैश थीं। कल्पना सोरेन के पास विभिन्न बैक अकाउंट्स में 2,55,240 रुपये जमा हैं। HS Fuel में कल्पना सोरेन ने 2 लाख रुपये का निवेश किया है। वहीं, पोस्ट ऑफिस अकाउंट्स में 6,79,873 रुपये जमा हैं। इसके अलावा LIC और ICICI की 24 लाख की पॉलिसीज ले रखी हैं।

क्यों तेज है कल्पना सोरेन के ताजपोशी की चर्चा

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई। गांडेय सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने 31 दिसंबर को अचानक निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगा कि इस सीट से मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। उस वक्त यह भी चर्चा थी कि कल्पना सोरेन को आगे का रास्ता साफ रखने के लिए इस्तीफा हुआ है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बनाई खास रणनीति, इन नेताओं को दिया गया स्पेशल टास्क

ये भी पढ़ें: झारखंड में आज हो सकता है बड़ा 'खेला'!, सियासी हलचल बढ़ी; CM आवास पर विधायकों ने डाला डेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।