यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रांची में क्यों नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था? जाम की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रैफिक SP को किया तलब
Traffic System Ranchi झारखंड हाई कोर्ट में रांची में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान जाम की समस्या के निदान को लेकर न ...और पढ़ें

HighLights
- अदालत ने पूछा- ट्रैफिक व्यवस्था में क्यों नहीं हो रहा सुधार
- पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है- झारखंड HC
राज्य ब्यूरो, रांची। Traffic System Ranchi झारखंड हाई कोर्ट में रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जाम की समस्या के निदान के बारे में नगर निगम की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर रांची के ट्रैफिक एसपी को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
अदालत ने पूछा है कि रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रही है? पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं करते है। अदालत ने बुधवार को एसपी को हाजिर होने का निर्देश दिया है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा कि सुजाता चौक सहित अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस क्यों नहीं निलंबित किया जाता है। आम नागरिकों को समय-समय पर ट्रैफिक नियमों की जानकारी क्यों नहीं दी जाती है?
राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में कई सुधार हुए- रांची निगम
इस पर रांची निगम की ओर से बताया गया कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में कई सुधार हुए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाता है। शहर में फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम की समस्या बनती है। कांटाटोली फ्लाई ओवर का निर्माण वर्ष 2024 के दिसंबर माह में पूरा होने की उम्मीद है।
खबरें और भी
फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने पर जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा। अदालत ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार सड़कों के किनारे अतिक्रमण करते हैं, जिसकी वजह से जाम की समस्या होती है। उनको हटाने के लिए क्या व्यवस्था की गई है? अदालत ने नगर निगम के जवाब पर असंतुष्टि जताते हुए ट्रैफिक एसपी को तलब किया है।