Ranchi News: इटकी में जंगली हाथी का उत्पात, वृद्धा का घर ढहाया; अनाज गटक कर फसलों को रौंदा
इटकी के कुल्ली डहुटोली गांव में एक जंगली हाथी ने देर रात उत्पात मचाया। हाथी ने 80 वर्षीय वृद्धा मंगरी उरांव का कच्चा मकान ढहा दिया और घर में रखा धान ख ...और पढ़ें
-1770661851312_m.webp)
वन विभाग ने पीड़ित को तत्काल ₹5000 सहायता दी। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, इटकी। प्रखंड के कुल्ली डहुटोली गांव में बीती देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया। कुल्ली बुच्चा सोकरा जंगल से निकलकर आए इस हाथी ने न केवल एक वृद्धा का आशियाना उजाड़ दिया, बल्कि खेतों में लगी फसलों को भी तहस-नहस कर दिया।
हाथियों के इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात-जगा करने को विवश हैं। हाथी ने गांव में दाखिल होते ही 80 वर्षीय वृद्धा मंगरी उरांव के कच्चे मकान को निशाना बनाया। हाथी ने दीवार ध्वस्त कर दी और घर में रखे धान को अपना आहार बनाया।
घटना के वक्त मंगरी उरांव अपने पोते के साथ घर के भीतर ही सो रही थी। घर ढहते ही दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा हाथी ने संजय लोहरा, प्रदीप महली के घर के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
एतवा उरांव के एक बोरा डीएपी को,चार किलो फ्रेंचबीन के बीज को बर्बाद किया भोजन की तलाश में हाथी ने धर्मफुल लकड़ा के खेत में घुसकर केला और गेहूं की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
हाथी ने खेतों में लगी केला , गेहूं की फसलों को भी पैरों तले रौंद दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी बारी-बारी से घरों को टोह रहा था, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पाकर सोमवार को वनरक्षी विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित वृद्धा मंगरी उरांव को तत्काल सहायता के रूप में 5000 रुपये नकद प्रदान किए। साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उचित क्षतिपूर्ति दिलाने का भरोसा दिया।
खबरें और भी
वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखे भी बांटे गए। क्षेत्र में पिछले एक माह से चार हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। वर्तमान में तीन हाथी रानीडीह जंगल में हैं, जबकि झुंड से बिछड़ा एक विशालकाय हाथी लगातार गांवों में धावा बोल रहा है।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाकर और पटाखे फोड़कर काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाथियों को क्षेत्र से दूर भगाने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है।