Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान; कांग्रेस आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 01:27 PM (IST)

    Champai Soren झारखंड में सियासी उठापटक का दौर फिर से शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री ने अचानक दिल्ली जाने का ...और पढ़ें

    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान;
    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान;

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा होने लगा है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

    उधर, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी चल रही है तो इसी बीच हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात करने पहुंची हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन की भाभी को कैबनेट में जगह नहीं दी गई है।

    कैबिनेट विस्तार से पहले उनके मंत्रिमंडल में जगह देने की चर्चा तूल पकड़ी थी। हालांकि, चंपई सरकार के विस्तार में जगह नहीं मिल पाई है।

    ये भी पढ़ें: मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला'; बेंगलुरु जाने की तैयारी में कांग्रेस के 12 विधायक

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: झारखंड में कांग्रेस विधायक क्यों चल रहे नाराज, आलाकमान की एक गलती पूरी सरकार पर पड़ेगी भारी!