यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalu Yadav की स्ट्रेटजी होगी फेल? झारखंड में नहीं बन रही बात; इन दो सीटों पर अड़ी RJD
महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग पर निर्णय नहीं आने से राजद झारखंड के नेता निराश हैं। उन्हें उम्मीद है कि पलामू व चतरा सीट उनकी झोली में आएगी। प्रदेश क ...और पढ़ें

HighLights
- राजद सुप्रीमो से चतरा व पलामू सीट पर की गई है दावेदारी
- भाजपा को भगाने के लिए महागठबंधन के साथ राजद तैयार
राज्य ब्यूरो, रांची। महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग पर निर्णय नहीं आने से राजद झारखंड के नेता निराश हैं। उन्हें उम्मीद है कि पलामू व चतरा सीट उनकी झोली में आएगी।
प्रदेश कार्यालय संवाददाता सम्मेलन में राजद के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव व झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि दोनों सीट पार्टी को मिले। दोनों सीट पर राजद लगातार चुनाव लड़ता रहा है। जीत भी हासिल की है। राजद की तैयारी पांच सीटों पर है।
चतरा व पलामू लोकसभा पर राजद का अधिकार- सत्यानंद
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चतरा व पलामू लोकसभा पर राजद का अधिकार है। जब देश या राज्य में चुनाव आता है तो भाजपा झूठे वादे करती है। चतरा में भी दस वर्षों में जनहित में कोई काम नहीं हुआ है।
प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार, महासचिव कैलाश यादव, आबिद अली, रामकुमार यादव, लातेहार जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, साहिल साहनी, चतरा जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, चंद्र शेखर भगत आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-