Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NDA के साथ या अलग... झारखंड में JDU किसके साथ लड़ेगी चुनाव? Nitish Kumar ने कर दिया क्लियर

    By Neeraj AmbasthEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 19 Jul 2024 04:00 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election झारखंड में जनता दल यूनाइटेड एक बार फिर से एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ने जा रहा है। इस बात का एलान जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीत ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड चुनाव को लेकर की अहम बैठक
    2. पटना में झारखंड के प्रदेश नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव पर की चर्चा
    3. नेताओं ने कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय की भी दी जानकारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election जदयू झारखंड में विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पटना में झारखंड के प्रदेश नेताओं को बुलाकर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।

    साथ ही उन्होंने पार्टी को विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती को लेकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह और झारखंड जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी भी उपस्थित थे।

    राज्यसभा सदस्य सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उन सीटों की भी चर्चा की, जिसमें पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत अपना प्रत्याशी देकर मजबूती से चुनाव लड़ सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की तैयारी तेज

    प्रदेश नेताओं ने हाल ही में संपन्न कार्यसमिति की बैठक में किए गए निर्णय की भी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी नेता एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना चाहते हैं। कई ऐसी सीटें चिह्नित भी गई हैं।

    खबरें और भी

    अंत में सहमति बनी कि जदयू एनडीए गठबंधन में ही झारखंड में जदयू चुनाव लड़ेगा। नीतीश ने प्रदेश नेताओं को पूरे झारखंड में बूथ स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए ताकि एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सके।

    इस मौके पर झारखंड से पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, संतोष कुमार सोनी, दीप नारायण सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    झारखंड की सियासत में उबाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत पर JMM का बड़ा आरोप; PM Modi का भी लिया नाम

    झारखंड में बदल रहा सियासी माहौल, कांग्रेस-JMM की अगली मीटिंग पर टिकी निगाहें; टकटकी लगाए बैठी RJD