Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IG के पैर पर गिरी महिला, कहा- दुष्कर्म के आरोपित पुलिस कर्मी की पत्नी दे रही धमकी, जेल में बंद है आरोपी

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 06:03 PM (IST)

    झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को जन शिकायत समाधान कैंप आयोजित हुआ। पहले दिन 824 मामले सामने आए। इस दौरान एक महिला अपनी गुहार लेकर आईजी के पास पह ...और पढ़ें

    खेलगांव में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस व शिकायतकर्ता।
    खेलगांव में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस व शिकायतकर्ता।

    HighLights

    1. आईजी ने कहा- दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ कुछ भी हुआ तो पुलिसकर्मी की पत्नी के खिलाफ होगी कार्रवाई
    2. राजधानी में जन शिकायत समाधान कैंप में पहले दिन 824 मामले पहुंचे, 35 में प्राथमिकी कराई गई पंजीकृत
    3. ज्यादातर मामले जमीन विवाद, दहेज प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद से संबंधित, 10 स्थानों पर लगे कैंप

    जागरण संवाददाता, रांची। लोगों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावकारी ढंग से निवारण के लिए राजधानी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसका आयोजन गुरुवार तक चलेगा।

    शहर के 10 स्थनों पर आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 824 शिकायतकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 35 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानों में दर्ज हुई प्राथमिकियों में भूमि विवाद, नगर निगम, बिजली विभाग, औद्योगिक व श्रम विभाग तथा चेक बाउंस संबंधित थे।

    बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक महिला आईजी के पैर पर गिर गई। सुखदेव नगर इलाके में रहने वाली महिला ने आईजी मनोज कौशिक के पैर पर गिरकर न्याय की मांग करने लगी। उसका कहना था कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई।

    आरोप था कि हथियार के बल पर आरोपित पुलिसकर्मी नीरज खौसल ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपित जेल में बंद है। लेकिन आरोपित की पत्नी द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है।

    पैसा देकर केस मैनेज करने की बात कही जाती है। मौके पर पुलिसकर्मी की पत्नी भी मौजूद थी। आईजी ने पुलिसकर्मी की पत्नी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है उसकी मां के साथ कुछ भी हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस विभाग से आमजनों के शिकायत के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित शिकायत पत्रों संबंधित विभागों में भेजा गया। पुलिस लाइन में आईजी मनोज कौशिक को पहले गार्ड आफ आनर दिया गया।

    इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर उपायुक्त राहुल सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। बुधवार को पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    पुलिस लाइन में पहुंचे सबसे अधिक शिकायतकर्ता

    पुलिस लाइन में सबसे अधिक शिकायतकर्ता पहुंचे। कुल 294 लोग आएं और इसमें 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय बुंडू में 80 लोग पहुंचे लेकिन केस एक में भी नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    नामकुम थाना में 50 लोग पहुंचे जिसमें तीन मामलों में केस हुए। प्रखंड कार्यालय अनगड़ा में 65 लोग पहुंचे। इसमें तीन मामलों में केस किया गया। प्रखंड कार्यालय खलारी में 80 मामले पहुंचे और पांच में केस हुए। मांडर थाना में 107 मामला आए। इसमें चार मामलों में केस किए गए।

    प्रखंड कार्यालय रातू में 31 मामले आए। इसमें एक मामले में केस किया गया। बेड़ो थाना में 26 मामला आए लेकिन किसी में केस नहीं किया गया। डोरंडा थाना में 27 मामले पहुंचे। इसमें एक भी केस नहीं हुआ। खेलगांव थाना में 64 मामले आए। इसमें दो मामलों में केस हुआ।

    पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अफसर व शिकायतकर्ता।

    किस मामले का कैसे किया गया समाधान

    • जगन्नाथपुर में रहने वाले अमित कुमार गुप्ता ने आईजी और एसएसपी के सामने कहा कि 16 नवंबर 2023 को मेरी बहन को सुसराल वालों ने मार डाला। इस मामले में आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। नौ माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि एक सप्ताह में इसका रिव्यू करेंगे और उचित कार्रवाई होगी।
    • कोकर में रहने वाली अनुराधा शर्मा ने पुलिस को बताया कि देवर एक राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष है। ससुर के नाम पर जमीन थी। ससुर का देहांत होने पर देवर जमीन हड़पना चाहता है। इसमें सदर थाने की पुलिस कीमिलीभगत है। इसपर आईजी और एसएसपी ने कहा कि इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
    • शहर में रहने वाली अनुकृति ने पुलिस को बताया कि चाचा ससुर महादेव राय जमीन पे रास्ता नहीं दे रहे हैं। आने जाने में परेशानी हो रही है। हर दिन आरोपितों के द्वारा धमकी दी जाती है। इस मामले पर एसएसपी ने कहा कि आवेदन के आधार पर केस कर दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    • कोतवाली इलाके में रहने वाली असीदा खातून ने आईजी और एसएसपी से कहा कि पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पति द्वारा लगातार धमकी दी जाती है। इस पर आईजी ने कोतवाली थानेदार को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए।
    • पंडरा इलाके में रहने वाले बुजुर्ग सत्यानारायण ने पुलिस को बताया कि कई दिनों तक उनके बेटे ने बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मामले में केस भी किया गया लेकिन पुलिस द्वारा कुछ नहीं किया गया। इसपर आईजी ने कहा कि कार्रवाई होगी। बेटे ने जो संपत्ति कब्जा की है उसे पुलिस खाली कराकर सत्यनारायण को सौंप देगी।
    • पुलिस लाइन में रहने वाली प्रियंका कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राकेश कुमार सिपाही हैं। राकेश कुमार द्वारा प्रियंका को 12 हजार रुपये गुजरा भत्ता दिया जाता था। पिछले कुछ माह से पैसा नहीं मिल रहा है। सिपाही बार-बार धमकी दे रहा है। इस पर आईजी ने कहा कि सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैसा फिर से दिलाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सिपाही को संस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News: दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पाए तीन आरोपित बरी, यहां पढ़ें कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?

    NEET Paper Leak: क्या ढूंढ रहे चोर? नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सील गेस्ट हाउस में घुसे, 20 दिन में दूसरी वारदात