Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: झारखंड में झंडे गाड़ेगी नारी शक्ति! भाजपा ने इन्हें मैदान में उतारा; I.N.D.I.A की भी पूरी है तैयारी

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 07:35 PM (IST)

    झारखंड में वोटर के रूप में महिलाएं बड़ा फैक्टर हैं। हालांकि लोकसभा में अबतक इन्हें बेहद कम प्रतिनिधित्व मिलता रहा है लेकिन राज्य में लगातार महिला उम्मी ...और पढ़ें

    Lok Sabha Elections: झारखंड में झंडे गाड़ेगी नारी शक्ति। (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Elections: झारखंड में झंडे गाड़ेगी नारी शक्ति। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनेवाली दोनों नेत्री इस बार भी लड़ेंगी चुनाव
    2. जोबा मांझी, सीता सोरेन, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह आदि टिकट की दौड़ में

    नीरज अम्बष्ठ, रांची। झारखंड में वोटर के रूप में महिलाएं बड़ा फैक्टर हैं। इनकी संख्या सत्ता के समीकरण बदलने के लिए पर्याप्त है। हालांकि लोकसभा में इन्हें कम प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन राज्य में लगातार महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है।

    पिछले लोकसभा चुनाव में तो कोडरमा व सिंहभूम सीट जीत कर क्रमश: अन्नपूर्णा देवी और गीता कोड़ा ने वह स्थिति लाई जब एक से ज्यादा महिला यहां से लोकसभा पहुंचीं।

    झारखंड में महिलाएं लोकसभा चुनाव में कितना बड़ा फैक्टर साबित होंगी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस चुनाव में 21,67,270 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये सभी 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

    इनमें पुरुषों (10,64,282) से अधिक महिलाएं (11,02,903) हैं। बाकी 85 थर्ड जेंडर हैं। दूसरी तरफ, कुल मतदाताओं की बात करें तो राज्य में मतदाताओं में लिंगानुपात बढ़कर अब 962 हो गया है, जो भी बड़ा फैक्टर साबित होगा।

    राज्य गठन के बाद से यहां हुए लोकसभा चुनावाें में महिला उम्मीदवारों की बात करें तो भले ही राजनीतिक दल महिलाओं को टिकट देने से परहेज करते रहे हों, लेकिन अब स्थिति बदल रही है।

    भाजपा ने दो नेत्रियों को बनाया प्रत्याशी

    इस बार होनेवाले लोकसभा चुनाव में ही भाजपा ने पहली ही लिस्ट में दो महिला नेत्रियों को प्रत्याशी बनाया है। इनमें अन्नपूर्णा देवी के अलावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेनेवाली गीता कोड़ा सम्मिलित हैं।

    I.N.D.I.A में भी कई महिलाएं रेस में

    इस तरह, पिछले लोकसभा चुनाव जीतनेवाली दोनों महिला नेत्री इस बार भी चुनाव मैदान में होंगी। आइएनडीआइए में भी झामुमो की सीता सोरेन, जोबा मांझी, कांग्रेस की अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय आदि दौड़ में हैं।

    बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने पहली बार एक नहीं बल्कि दो महिलाओं को लोकसभा भेजा था। कोडरमा से भाजपा के टिकट पर अन्नपूर्णा देवी तथा सिंहभूम से कांग्रेस के टिकट पर गीता कोड़ा ने जीत का परचम लहराया था। इस चुनाव में कुल 27 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें 25 ने चुनाव लड़ा था। दो के नामांकन रद्द हो गए थे।

    खबरें और भी

    धीरे-धीरे बढ़ रही महिला प्रत्याशियों की संख्या

    झारखंड में धीमी गति से ही सही महिला उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य गठन के बाद यहां वर्ष 2004 में हुए पहले चुनाव में यहां 13 महिला उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था। इनमें से एक को जीत मिली थी।

    इसके बाद वर्ष 2009 में कुल 14 तथा 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 18 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इन दोनों वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं हो सकी थी।

    वर्ष 2019 में 25 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें दो को जीत मिली थी। सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य गठन से लेकर अबतक लोकसभा चुनाव जीतनेवाली तीनों महिला उम्मीदवारों ने पुरुष उम्मीदवारों को हराया था।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: घर में घुसकर छात्रा को उठा ले गये दो दरिंदे, खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, घरवाले पहुंचे तो...

    कोर्ट पहुंचा स्‍पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामला, अब फैसले पर टिकी दुनिया की नजर; क्‍या अपराधियों को होगी फांसी?

    झारखंड में चावल के बाद अब खाने-पीने की ये दो चीजें भी मुफ्त, चपंई के इस फैसले से झूम उठे लाखों राज्‍यवासी