Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चोरी के आरोप में महिलाओं पर बरसाए लात-घूंसे, जूतों की माला पहनाकर घुमाया; शिकायत करने पर जान से मारने की दी गई धमकी

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:29 AM (IST)

    रांची के कांके में चोरी के आरोप में महिलाओं की जमकर पिटाई की गई है। उन्‍हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया है। घटना सोमवार 25 मार्च की बताई ...और पढ़ें

    चोरी के आरोप में सुकुरहुटू पंचायत ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा।
    चोरी के आरोप में सुकुरहुटू पंचायत ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा।

    HighLights

    1. कांके के सुकुरहुट्टू में मस्जिद के बाहर पंचायत लगाकर महिलाओं को किया गया दंडित।
    2. वीडियो वायरल होने के बाद रांची के एसएसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश, अब तक गिरफ्तारी नहीं।
    3. महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया, उनकी पीठ, हाथ, कमर और पैर में हैं चोट के गहरे निशान।

    जासं, कांके (रांची)। राजधानी रांची से सटे कांके के सुकुरहुटू गांव में कपड़ा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं व एक पुरुष को बुरी तरह पीटा और चारों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में करीब दो घंटे तक घुमाया। घटना का वायरल वीडियो गुरुवार को रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा तक पहुंचा। उन्होंने नोटिस लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कांके थाने की पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान लिया।

    पिटाई के कारण बुरी तरह से जख्‍मी हुईं महिलाएं

    इस मामले में गुरुवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना सोमवार 25 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो में लाठी-डंडे से महिलाओं की पिटाई का दृश्य स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।

    पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है। दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया है। उनकी पीठ, हाथ, कमर और पैर में चोट के गहरे निशान हैं। चोट के कारण चल-फिर पाने में दोनों लाचार हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। तीसरी महिला को भी काफी चोट आई है।

    दुकान पर कपड़ा खरीदने गई थी महिलाएं

    तीनों महिलाओं ने बताया कि रविवार को मेन रोड रांची के एक कपड़े की दुकान से खरीदारी करने उनमें दो महिलाएं गई थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर कपड़ा चोरी करने का आरोप लगा दिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद दुकानदार ने महिलाओं को पकड़ लिया और दबाव देकर उनसे 13 हजार रुपये हर्जाना के तौर पर वसूल लिए। इसके बाद वीडियो बनाया, जिसमें दबाव डालकर उनसे चोरी की बात को स्वीकार करने को कहा गया। फिर उस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया।

    मस्जिद के गेट को बंद कर हुई पिटाई

    सुकुरहुटू गांव तक वायरल वीडियो पहुंचा तो मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज की बदनामी के लिए दोनों महिलाओं को जिम्मेदार मानते हुए छोटी मस्जिद के भीतर बैठक बुलाई। बैठक में महिलाओं को बुलाया गया। बैठक में कमेटी के सदर शफीक मंसूरी सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

    यहां मस्जिद के गेट को बंद कर महिलाओं की लाठियों से पिटाई की गई और उनको धमकी दी गई कि यदि इसकी शिकायत थाने तक पहुंची तो जान से मार दिया जाएगा। गांव में दाना-पानी बंद कर दिया जाएगा। एक पीड़ित महिला ने कहा कि वह घटना के दिन कहीं नहीं गई थीं। इसके बाद भी उसको मारा गया है। एक महिला के पति की भी बुरी तरह पिटाई की गई है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: इन जवानों-पदाधिकारियों का होगा 60 लाख का बीमा, पढ़ें किन परिस्थितियों में मिलेगा लाभ

    यह भी पढ़ें: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तैयारी धीमी, आखिर क्‍यों धीरे-धीरे हो रहा प्रत्‍याशियों का एलान