Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 3 राज्यों में BJP को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता, बाबूलाल बोले- नेता, नीति और नीयत की जीत

    By Dibyanshu KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 07:27 PM (IST)

    मध्य प्रदेश राजस्थान और छतीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। प ...और पढ़ें

    3 राज्यों में BJP को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता, बाबूलाल बोले- नेता, नीति और नीयत की जीत
    3 राज्यों में BJP को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता, बाबूलाल बोले- नेता, नीति और नीयत की जीत

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों की जीत पर प्रदेश BJP कार्यालय के बाहर मना जश्न
    2. बाबूलाल मरांडी ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों ने अपना आक्रोश दिखाया है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर झारखंड भाजपा कार्यालय के बाहर रविवार को दोपहर बाद से जश्न का माहौल रहा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सहित केंद्रीय एवं प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवम तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा को मिले स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी। यह भाजपा के नेता, नीति और नीयत की जीत है। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। बाबूलाल मरांडी ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। यह जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है।

    तीसरी बार भी मोदी सरकार: कर्मवीर

    झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में अथक परिश्रम किया। मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार के लिए भरोसा जताया है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की दिशा में अपना संदेश दे दिया है।

    जीत की बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।

    प्रदेश कार्यालय में दिन-भर रहा उत्सव का माहौल

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शाम को कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, रविन्द्र राय, गंगोत्री कुजूर, सीपी सिंह, राकेश प्रसाद,सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाईक, तारिक इमरान, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश सिंह, रविनाथ किशोर, सतीश सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News : LPG कन्ज्यूमर्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द करा लें ये काम वरना नहीं मिल पाएगी सब्सिडी की सुविधा

    ये भी पढ़ें: एमपी, राजस्थान और छतीसगढ़ में हुई भाजपा की जीत से गदगद नेता-कार्यकर्ता, गढ़वा में भी जश्न में डूबे