विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Rabies Day: सिर्फ कुत्‍ते ही नहीं इन जानवरों से भी है रेबीज का खतरा, काटने पर तुरंत करें ये काम

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 28 Sep 2023 01:17 PM (IST)

रांची सदर अस्पताल में हर दिन औसतन 80 से 100 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं। शहर में ...और पढ़ें

कुत्‍ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्‍सीन लेना है जरूरी।
कुत्‍ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्‍सीन लेना है जरूरी।

जासं, रांची। कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज देने के बाद भी यदि वह काटे तो एंटी रैबीज वैक्सीन जरूर लें। इसे लेना इसलिए भी जरूरी है कि अगर कुत्ते में वैक्सीन का असर खत्म हो गया है तो इसकी जानकारी नहीं मिल सकेगी और एक बार रेबीज जब इंसानों में फैल जाता है तो इसका कोई इलाज नहीं है।

रांची में हर दिन 70 से 80 लोगों को काट रहे कुत्‍ते

जिले में 70 से 80 लोगों को कुत्ते प्रतिदिन काट रहे हैं। ऐसे में सजगता जरूरी है। रांची के सिविल सर्जन डा. प्रभात कुमार बताते हैं कि रेबीज एक विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है।

यह वायरस संक्रमित पशुओं के काटने से मनुष्यों में फैलता है। यह एक जानलेवा रोग है इसलिए यह जानना जरूरी है कि कुत्ते को जो वैक्सीन दी गई है वह कोल्ड चेन के मापदंड को पूरा किया है या नहीं, इसका कहीं भी सटीक जवाब नहीं मिल सकता। इसलिए जीवन में जोखिम लेने से अच्छा है कि एंटी रेबीज वैक्सीन का पांच डोज लगवा लें।

कुत्ते के नाखून में नहीं होता रैबीज, न हों परेशान

सीएस ने बताया कि कुत्ते के नाखून में रैबीज नहीं होता है। सिर्फ खरोंचने से परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेबीज सिर्फ कुत्ते की लार में होता है, जो जानलेवा है।

वेटनरी काॅलेज कांके में रेबीज का नि:शुल्‍क टीकाकरण होता है। दूसरी ओर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लोगों को नि:शुल्‍क दिया जाता है।

कुत्ता, बिल्ली, बंदर के काटने से भी होता है रैबीज

डा. सुशील बीएयू के डीन वेटनरी डा. सुशील प्रसाद बताते हैं कि रेबीज से पीड़ित जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि की लार में मौजूद रहता है।

आंकड़ों के अनुसार, मनुष्यों के लगभग 99 प्रतिशत मामलों में रेबीज की मुख्य वजह कुत्ते का काटना होता है। रेबीज की मुख्य वजह न्यूरोट्रोपिक लाइसिसिवर्स नामक वायरस होता है। जो मनुष्य सहित सभी प्रकार के गर्म खून वाले जीवों को प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: वंदे भारत के ऑटोमैटिक दरवाजों से परेशान यात्री, अब अंतिम घड़ी में दौड़कर नहीं पकड़ पा रहे ट्रेन

कुत्ते के काटने से प्रदेश में हर साल 50 से ज्यादा मौतें 

डा. सुशील प्रसाद बताते हैं कि कुत्ते के काटने के 72 घंटे के अंदर एंटी रेबीज वैक्सीन लेना जरूरी है। काटने के बाद इसके घाव को तुरंत पानी और साबुन से धोना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, भारत में प्रत्येक साल रेबीज बीमारी से 18,000 से 20,000 लोगों की मौतें होती हैं। झारखंड में हर साल पचास से ज्यादा मौतें कुत्ता काटने से होती रही हैं।

राजधानी में बढ़ गई है लावारिस कुत्तों की संख्या

राजधानी में कुत्ते काटने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सदर अस्पताल में हर दिन औसतन 80 से 100 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं। बुधवार को 70 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया। डाॅक्टर बताते हैं कि स्ट्रीट डाॅग की संख्या बढ़ गई है जिस कारण डाॅग बाइट की संख्या भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: छिपकली वाला जहरीला खाना खाकर 128 बच्‍चे पड़े बीमार, आनन-फानन में पहुंचाए गए अस्‍पताल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।