विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार की मौत, शव झारखंड लाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

By Manoj SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 01 Oct 2026 01:33 PM (IST)

वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने के ...और पढ़ें

पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर।

पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर।

HighLights

  1. वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।

  2. पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर।

राज्य ब्यूरो, रांची। वियतनाम में योग शिक्षक राजा कुमार के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। राजा कुमार के भाई ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर शव को जल्द से जल्द झारखंड लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

याचिका अधिवक्ता आकाश अजीत कुमार के माध्यम से दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि वियतनाम में निधन के बाद राजा कुमार का पार्थिव शरीर वहां है और उसे जल्द झारखंड लाया जाना जरूरी है।

याचिका में राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से विदेश मंत्रालय को लिखे गए पत्र का भी उल्लेख किया गया है। सांसद ने पत्र के माध्यम से विदेश मंत्रालय से राजा कुमार के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

बता दें कि, वियतनाम के दा लात (Da Lat) शहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रांची के राजा कुमार (24) और जमशेदपुर के विनय कुमार राय (25) के रूप में हुई है। दोनों वियतनाम की 'आदि योग अकादमी' (Adi Yoga Academy) में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। 

यह भी पढ़ें- ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका, जवाब में देरी पर जुर्माना

यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! IIT-ISM धनबाद के कर्मचारियों को मिलेगा जीपीएफ-पेंशन योजना का लाभ

यह भी पढ़ें- योग सिखाने वियतनाम गए थे झारखंड के दो बेटे, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी; अब पार्थिव शरीर लौटने का इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।