Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित; कल हुआ था घर ध्वस्त

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 10:12 AM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव के माध्यम से वर्तमा ...और पढ़ें

    योगेंद्र साव को कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित किया गया।

    योगेंद्र साव को कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित किया गया।

    HighLights

    1. झारखंड कांग्रेस अनुशासन समिति ने यह कठोर निर्णय लिया।

    2. इंटरनेट पर सरकार विरोधी टिप्पणियां निष्कासन का कारण बनीं।

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा.रामेश्वर उरांव हैं। उन्होंने पत्र लिखकर इसकी जानकारी योगेंद्र साव को दे दी है।

    जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि समिति के संज्ञान में यह बात आई कि योगेन्द्र साव द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से वर्तमान गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अनुशासनहीन टिप्पणियां की जा रही थीं।

    हाल ही में फेसबुक लाइव के माध्यम से भी उन्होंने सरकार के खिलाफ अनुचित बयान दिए। अनुशासन समिति ने इस आचरण को पार्टी की छवि के प्रतिकूल एवं संगठनात्मक नियमों का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया।

    अनुशासन समिति ने कहा है कि वर्तमान गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की भागीदारी है, ऐसे में इस प्रकार के सार्वजनिक वक्तव्य पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध हैं।

    उक्त कृत्य को कांग्रेस पार्टी के अनुशासनात्मक नियमों का उल्लंघन मानते हुए, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने इस आधार पर योगेन्द्र साव को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

    योगेंद्र कांग्रेस के बहुत मजबूत नेता रहे हैं और वह स्वयं, उनकी पत्नी निर्मला देवी और बेटी अंबा प्रसाद अलग-अलग समय में हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

    बता दें कि गुरुवार को एनटीपीसी के खनन क्षेत्र में आनेवाले योगेंद्र साव के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री ने अबुआ सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा मीडिया के सामने निकाला था।

    यह भी पढ़ें- बुलडोजर एक्शन: कड़ी सुरक्षा में NTPC विस्तार के लिए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर ढहाया, हजारीबाग में मचा सियासी घमासान

    यह भी पढ़ें- Jharkhand: बड़कागांव में क्यों गरजे पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुआवजे की जंग में बेटी अंबा प्रसाद भी संग

    खबरें और भी