Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: घरेलू विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, मां-जीजा फरार; भाई गिरफ्तार, ऐसे रची गई मर्डर की साजिश

    By prince kumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:25 PM (IST)

    राजधानी रांची से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की घरेलु विवाद में गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के ...और पढ़ें

    घरेलू विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, मां-जीजा फरार; भाई गिरफ्तार, ऐसे रची गई मर्डर की साजिश
    घरेलू विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, मां-जीजा फरार; भाई गिरफ्तार, ऐसे रची गई मर्डर की साजिश

    HighLights

    1. घटना के बाद पूरा परिवार घर में ताला बंद कर फरार।
    2. बहन ने पुलिस को मृतक के लापता होने की सूचना दी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नितेश लाहा की गला रेत कर हत्या के आरोपित विवेक उर्फ बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेक मृतक का भाई है।

    लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नितेश और विवेक में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बंटवारे की बात को लेकर पिछले रविवार को मृतक और विवेक में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद विवेक, उसकी मां और विवेक के जीजा ने नितेश को मार डालने की योजना बनाई। नितेश के साथ मारपीट की गई और फिर उसका गेल रेत दिया गया।

    घटना के बाद परिवार घर में ताला बंद कर फरार

    नितेश की मौत के बाद सभी आरोपित घर में ताला बंद कर फरार हो गए। नितेश की बहन ने पुलिस को सूचना दी कि नितेश लापता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके बाद पुलिस ने नितेश की खोजबीन शुरू की, जब नितेश की मां के घर पुलिस पहुंची तो देखा कि घर में ताला लगा हुआ था।

    पुलिस ने ताला तोड़ा तो देखा कि नितेश का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित भाई विवेक को पकड़ लिया है। अन्य दोनों आरोपित फरार हैं।

    पत्नी की हत्या करने के बाद जेल गया था मृतक

    पुलिस का कहना है कि 2021 में मृतक नितेश अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद जेल गया था। नितेश ने दहेज के लिए पत्नी को मार डाला था। आरोपित कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। नितेश के खिलाफ रंगदारी और अन्य मामले दर्ज हैं।

    लालपुर इलाके में कोई भी घर का निर्माण कराता था तो नितेश रंगदारी मांगने पहुंच जाता था। पुलिस का कहना है कि विवेक ने पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। अन्य दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और जानकारी मिलेगी।

    खबरें और भी

    'मृतक का घर में किसी के साथ नहीं था अच्छा संबंध'

    पुलिस का कहना है कि घटना के बाद कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक का अपने घर में किसी के साथ अच्छा संबंध नहीं था। नितेश अपने घर वालों के साथ मारपीट करता था।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: सरायकेला में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स से 10 लाख के गहने ले उड़े बदमाश; पल्सर सवार कर रहा था रेकी

    यह भी पढ़ें: चोरों ने कुरकुरे की फैक्ट्री को बनाया अपना निशाना, 20 लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ; पुलिस कर रही है छापामारी