यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: मंत्री इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने का मामला, फेमस यूट्यूब चैनल के संपादक पर दर्ज हुआ केस
झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। रांची में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की छवि खराब करने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के संपादक कुमार कौशलेंद्र के खि ...और पढ़ें

HighLights
- जगन्नाथपुर थाने में मानहानि व आईटी एक्ट से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है प्राथमिकी
- मंत्री इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने के आरोप में यूट्यूब चैनल के संपादक पर केस
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने के आरोप में रांची के जगन्नाथपुर थाने में बुधवार को एक यूट्यूब चैनल के संपादक कुमार कौशलेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह प्राथमिकी मानहानि से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 व साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। मंत्री की ओर से उनके आप्त सचिव अजहरूद्दीन ने इस मामले में लिखित शिकायत की थी।
उनका आरोप है कि झूठे तथ्यों के आधार पर नकारात्मक प्रचार कर मंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।
हाईकोर्ट में लंबित एक मामले को तोड़-मरोड़कर बिना किसी प्रमाण के प्रस्तुत किया गया ताकि मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
उनका आरोप है कि पूर्व में भी उक्त यूट्यूब चैनल पर कई झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित की जा चुकी हैं। संबंधित पत्रकार पर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगा है। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्या बोले यूट्यूब चैनल के संपादक?
इस मामले में यूट्यूब चैनल के संपादक कुमार कौशलेंद्र ने कहा कि उन्होंने किसी दुर्भावना से मंत्री या किसी के विरुद्ध कोई समाचार नहीं चलाया है, बल्कि रिम्स निदेशक को हटाने के मामले की वास्तविक रिपोर्टिंग की है।
उनपर लगाया गया ब्लैकमेलिंग का आरोप भी झूठा है। समाचार प्रसारित करने पर किसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना गलत है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही है।
यह भी पढ़ें-
Aman Sahu Encounter: अमन साहू एनकाउंटर मामले में नया मोड़, DGP अनुराग गुप्ता पर लगे गंभीर आरोप