Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना...' रांची में इंडी गठबंधन पर गरजे BJP नेता; हेमंत सोरेन को खूब सुनाया

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:42 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को विपक्षी गठबंधन और हेमंत सरकार पर जमकर गरजे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। ...और पढ़ें

    'कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना...' रांची में इंडी गठबंधन पर गरजे BJP नेता (फाइल फोटो)
    'कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना...' रांची में इंडी गठबंधन पर गरजे BJP नेता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा प्रवक्ता ने कहा- राहुल गांधी लाफ्टर शो की तरह संसद चलाना चाहते
    2. घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है- जफर इस्लाम

    राज्य ब्यूरो, रांची। रांची में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने रविवार को विपक्षी गठबंधन और हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल की सरगना है और उनकी राज्य सरकारें स्लीपर सेल हैं। राज्य सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। बंगाल में बुआ, भतीजा, बिहार में नीतीश-लालू, तमिलनाडु में स्टालिन और उनके दामाद, केरल में वामपंथी सभी लूट में शामिल हैं।

    'इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना-देना नहीं'

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है। ये संवैधानिक संस्थाओं पर लाठी मार रहे हैं। कभी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित करते हैं तो कभी गरीब जाट किसान परिवार से आए उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं।

    राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बनाकर संसद को लाफ्टर शो की तरह चलाना चाहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सांसदों का निलंबन उचित है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य के ठिकानों से बरामद पांच सौ करोड़ से ज्यादा रुपये ने देश में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री सोरेन को अबतक ईडी ने जारी किए छह समन

    जफर इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने छह समन जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने गलत नहीं किया तो क्यों डर रहे हैं। भागने से बच भी नहीं सकते हैं। ईडी आने वाले दिनों में सबूतों के साथ उनके दरवाजे पहुंच जाएगी तो उन्हें जवाब देना ही पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में जल्द होंगे अफसरों के तबादले, SDO से लेकर DC तक में फेरबदल के संकेत; एक ही जगह पर 3 साल से जमे अधिकारियों का होगा ट्रांसफर

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: Lab Assistant को कब मिलेगा नियुक्ति पत्र? किस दिन होगी प्रमाण पत्र की जांच; एक क्लिक में जानिए सबकुछ