Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barhait vidhan sabha Chunav Result: बरहेट सीट पर कब्जा बनाए हुए हैं हेमंत सोरेन, बड़े अंतर से BJP को छोड़ा पीछे

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:23 PM (IST)

    Barhait election Result साहिबगंज जिले का बरहेट विधानसभा क्षेत्र विकास खंड मुख्‍यालय होने के चलते बड़ी राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहता है। राजमहल लोकस ...और पढ़ें

    JMM के हेमंत सोरेन का BJP के गाम्लियल हेम्ब्रम से मुकाबला। फाइल फोटो
    JMM के हेमंत सोरेन का BJP के गाम्लियल हेम्ब्रम से मुकाबला। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, बरहेट। Barhait vidhan sabha Election Result 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज राज्य की 81 सीटों के नतीजे जारी होने वाले हैं। बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Vidhan Sabha Seat) राज्य में हॉट सीटों में से एक है। यह सीट इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) खुद चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। अभी तक इस सीट पर 11 राउंड की गिनती हो चुकी है।

    (Jharkhand vidhan sabha chunav Result News) झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट से चुनावी मैदान में उतरें हेमंत सोरेन करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में अब तक 49889 वोट आ चुके हैं। वहीं, भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम सिर्फ 28125 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।

    इस सीट की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। इस सीट से झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि बरहेट उनकी परंपरागत सीट रही है। हेमंत सोरेन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के गमालियल हेम्ब्रम से है।

    बता दें कि साहिबगंज जिले का हिस्‍सा यह इलाका विकास खंड मुख्‍यालय होने के चलते बड़ी राजनीतिक हलचल का केंद्र बना रहता है। राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा सीट पर पहली बार 2005 में चुनाव कराए गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा यह इलाका शुरू से ही झामुमो के कब्‍जे में रहा है।

    खबरें और भी

    पहली बार थॉमस सोरेन ने जीता था चुनाव 

    यहां के पहले विधानसभा चुनाव में झामुमो के थॉमस सोरेन ने जीत हासिल की, जबकि 2009 के दूसरे चुनाव में झामुमो के ही हेमलाल मुर्मू विधायक चुने गए।

    2014 के चुनाव में भी झामुमो ने यहां से जीत दर्ज की और राज्‍य की सियासत का मुख्‍य चेहरा माने जाने वाले हेमंत सोरेन विधायक बने। 2019 में फिर से हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बरहेट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है।

    बरहेट विधानसभा - 2019 के नतीजे

    2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के साइमन माल्टो को 25,740 मतों से चुनाव हराया था। हेमंत सोरेन ने 73,725 वोट हासिल किए थे।

    ये भी पढ़ें- Babulal Marandi Dhanwar Seat: धनवार में मरांडी का JMM के अंसारी से मुकाबला, कौन मारेगा बाजी? जानें समीकरण

    ये भी पढ़ें- Sita Soren Jamtara Seat: क्या हेमंत की भाभी कर पाएंगी 'खेला'? जामताड़ा सीट पर बड़ा दिलचस्प है मुकाबला