Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: CM सोरेन के प्रस्तावक का सिर काटने पर इनाम की घोषणा से मचा सियासी बवाल, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 09:32 AM (IST)

    सीएम हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू को जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में मंडल मुर्मू झामुमो छोड़कर भा ...और पढ़ें

    सीएम सोरेन के प्रस्तावक भाजपा में शामिल हुए
    सीएम सोरेन के प्रस्तावक भाजपा में शामिल हुए

    HighLights

    1. मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को युवक ने दी 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा
    2. पूर्व सीएम चंपई सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

    एक युवक ने सीएम सोरेन के चुनाव में प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस माामले में पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    चंपई सोरेन ने साझा किया स्क्रीनशॉट

    मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को इनाम देने की घोषणा करने वाले आरोपी का नाम साहूल हांसदा है। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर इसका स्क्रीनशॉट साझा करते हुए झारखंड पुलिस, साहिबगंज पुलिस, सीईओ झारखंड तथा साहिबगंज उपायुक्त को टैग करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

    इसके साथ ही उन्होंने मंडल मुर्मू के परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की थी। साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने मंडल मुर्मू को सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही है। वाट्सएप के विभिन्न समूहों में यह पोस्ट साझा होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की फिर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    सिदो कान्हू के वंशज हैं मंडल मुर्मू

    मंडल मुर्मू झारखंड के वीर आंदोलनकारी और हूल विद्रोह के नायक सिदो कान्हू के वंशज हैं और तीन दिन पहले ही वह झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

    बरहेट विधानसभा क्षेत्र से बनें सीएम सोरेन के प्रस्तावक

    पिछले दिनों झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए साहिबगंज से रांची जाने के दौरान रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिए जाने को लेकर काफी हंगामा भी मचा था।

    भाजपा में शामिल होने से पहले मंडल मुर्मू ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार मुख्यमंत्री हेमंत के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किया था।

    ये भी पढ़ें-

    चुनाव से ठीक पहले झामुमो को एक और झटका, हेमंत के खास नेता ने थामा BJP का हाथ, खुद बताया साथ छोड़ने का कारण

    Jharkhand Election: भाजपा ने दी 'हिंदुत्व' को धार तो सरना कोड पर JMM गठबंधन हुआ सवार, 43 सीटों पर माहौल गर्म