Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: इस जिले में बनेगा करोड़ों की लागत से Auditorium, होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:05 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित हरीपुर में दो करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। निर्माण कार्य का भूमि पूजन राज ...और पढ़ें

    Jharkhand News: इस जिले में बनेगा करोड़ों की लागत से Auditorium, होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस (सांकेतिक तस्वीर)
    Jharkhand News: इस जिले में बनेगा करोड़ों की लागत से Auditorium, होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. राजमहल विधायक ने किया ऑडिटोरियम का भूमि पूजन
    2. ऑडिटोरियम में 5 सौ लोगों की बैठने की होगी व्यवस्था

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज। शनिवार को झारखंड के राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के सामने हरीपुर में दो करोड़ तीन लाख की लागत से बनने वाली ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    इस ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधा से लैस होगा। इस ऑडिटोरियम का निर्माण राजमहल विधायक अनन्त ओझा के अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से हो रहा हैं। इसका निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल विभाग के निगरानी में होगा।

    ऑडिटोरियम निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी- राजमहल विधायक

    राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि ऑडिटोरियम निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सहूलियत होगी। किसी भी बड़े कार्यक्रमों को लेकर भी अब सोचना नहीं होगा। बड़े शहर के जैसे साहिबगंज में भी ऑडिटोरियम का निर्माण हो जाएगा।

    किसी भी शैक्षणिक, प्रशासनिक या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो पायेगा। जनता का दिया हुआ आशीर्वाद के कारण ही सब संभव हो पा रहा हैं। आने वाले दिनों में और तेजी गति से राजमहल विधानसभा सहित साहेबगंज का विकास होगा।

    खबरें और भी

    कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। इस अवसर पर रहे जैक के पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह, रामानंद साह, गणेश तिवारी, सरिता देवी, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश पांडे, पंकज चौधरी, डब्लू ओझा, चेतन शर्मा, विक्रम दास, प्रमोद झा, गौतम पंडित, पार्वती देवी, राजीव चौधरी, राजीव सिन्हा सहित अन्य लोग रहे।

    ये भी पढ़ें- 

    Vande Bharat Express: दक्षिण पूर्व रेलवे के 10 ट्रेनों का बदला समय, वंदे भारत अब इस वक्त पहुंचेगी टाटानगर

    Jharkhand Election: झारखंड में मतदान केंद्र पर वोटरों को मिलेंगी ये 7 सुविधाएं, पिछली बार से अलग होगी व्यवस्था