Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 16 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद

    By Prem Kumar Mandal Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 07 May 2026 12:33 PM (IST)

    Sahibganj Gun Factory Busted: साहिबगंज में बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौ ...और पढ़ें

    आमगाछी केंदुआ ईदगाह के समीप छापेमारी करती पुलिस। (फोटो जागरण)

    आमगाछी केंदुआ ईदगाह के समीप छापेमारी करती पुलिस। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. साहिबगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़।

    2. 16 अर्धनिर्मित पिस्तौल और उपकरण बरामद।

    3. बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, जागरण, पतना (साहिबगंज)। Sahibganj Gun Factory Busted: झारखंड के साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र की पुलिस और बिहार एसटीएफ ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आमगाछी केंदुआ ईदगाह के पास स्थित एक घर में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

    घर बंद था। ताला तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया। वहां पिस्टल बनाने वाली मशीन व लेथ मौजूद था। वहां से अर्धनिर्मित करीब 16 पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई आधुनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

    बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बिहार में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है। आसपास के लोगों की मानें तो उक्त मुहल्ले में अधिकतर बाहर के लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनवाया और रहते हैं। इस वजह से आसपास के लोगों को उस गृहस्वामी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

    गुरुवार की सुबह अचानक बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर जांच पड़ताल शुरू की। चार ताला को तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो सभी के होश उड़ गये। आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।

    लोगों का कहना था कि किसी को इसकी आजतक भनक नहीं लगी। बरामद सामान को पुलिस ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में मीडिया सहित किसी भी व्यक्ति के आने जाने की रोक लगा दी गई है।

    मौके पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, प्रभारी रांगा थाना प्रभारी गौरव समेत दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।

    खबरें और भी