राजमहल में गंगा खतरे के निशान के पार, बच्चों का नदी में खेलना खतरनाक
राजमहल में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे बच्चों का नदी में खेलना चिंता ...और पढ़ें

साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से दियारा क्षेत्र पूर्णत: बाढ़ प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को सामग्री वितरण की सूचना मिलते ही महिला-पुरुष अपनी अपनी डेगी लेकर निकल पड़े। छाया : शंकर राउत
HighLights
राजमहल में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर।
तेज बहाव में बच्चों का खेलना बना चिंता का विषय।
अभिभावकों से निगरानी, प्रशासन से सुरक्षा की मांग।
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज)। राजमहल नगर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। तेज बहाव के बीच भी बच्चों का नदी में उतरकर अठखेलियां करना चिंता का विषय बना हुआ है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा में बच्चे बिना किसी सुरक्षा के नहाते और खेलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है और नदी की धारा भी काफी तेज है।
इसके बावजूद बच्चों के नदी में जाने पर रोक लगाने के लिए अभिभावकों द्वारा पर्याप्त निगरानी नजर नहीं रखी जा रही है। लोगों ने संवेदनशील घाटों पर पुलिस या प्रशासन की टीम की तैनाती तथा माइकिंग की मांग की है। अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने की अपील की गई है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
