Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जमीन विवाद में भतीजों ने मिलकर लगाई चाचा के घर में आग, वृद्ध की जलकर हुई मौत, भाई के साथ भी की मारपीट

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 04:37 PM (IST)

    दियारा क्षेत्र में अकसर भूमि विवाद में मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं क्‍योंकि यहां के एक बड़े भू भाग का अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है जिस वजह से जमीन क ...और पढ़ें

    मटरू सिंह के घर में आग लगने के बाद का मंजर
    मटरू सिंह के घर में आग लगने के बाद का मंजर

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा में बुधवार की रात भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मटरू सिंह के घर में आग लगा दी। इसमें मटरू सिंह बुरी तरह जल गए। इलाज के लिए स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।

    जमीन को लेकर पहले चचेरे भाइयों में हुई मारपीट

    घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सदर अस्पताल में मौजूद मटरू सिंह के बेटे रूदल सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में उसके चचेरे भाई सूरज सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि ने मिलकर उसे बुधवार की शाम बुरी तरह पीटा। इससे वह घायल हो गया। उसने मुफस्सिल थाना पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हास्पिटल से इलाज कराकर रात 11 बजे घर लौटा। इसी बीच आरोपितों ने उसके घर में आग लगा दी जिससे घर में सोए पिता बुरी तरह जल गए।

    भूमि विवाद को लेकर अकसर होती रहती हैं मारपीट की घटनाएं

    इलाज के लिए उन्‍हें सदर अस्पताल लाया, तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रूदल सिंह ने बताया कि जिस घर में वे लोग रहते हैं उस पर उसका चचेरा भाई दावा करता है। गौरतलब हो कि दियारा क्षेत्र में अकसर भूमि विवाद में मारपीट की घटना होती रहती है। जिले के एक बड़े भू भाग का अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। इस वजह से भूमि के कागजात स्पष्ट नहीं है। परिणामस्वरूप अकसर विवाद होते रहता है। भूमि का मालिकाना हक स्पष्ट न होने के कारण पुलिस भी कुछ खास नहीं कर पाती है। दो दिन पहले मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में भी भूमि विवाद में गांव के लोगों ने ही निरंजन मंडल नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- धनबाद शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था, दो दिन में 800 टन कचरा गली-मोहल्लों में जमा, 15 लाख राजस्‍व का नुकसान

    खबरें और भी