Eastern Railway का तोहफा, हावड़ा-राजगीर के बीच एक माह चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; मलमास मेला यात्रियों को बड़ी राहत
Howrah-Rajgir Summer Special Train: पूर्व रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और राजगीर मलमास मेला के लिए हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सहयोगी, जागरण, साहिबगंज। Rajgir-Howrah Summer Special Train गर्मी की छुट्टियों और राजगीर मलमास मेला को देखते हुए Eastern Railway ने हावड़ा-राजगीर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह हावड़ा से राजगीर के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।
हावड़ा से 16 मई से 17 जून तक चलेगी
03029 हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल का परिचालन 16 मई से 17 जून तक किया जाएगा, जबकि वापसी में 03030 राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल 17 मई से 18 जून तक चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन हावड़ा, पाकुड़, बरहड़वा, साहिबगंज, भागलपुर, क्यूल और शेखपुरा होते हुए राजगीर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।