Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा', पूर्व सीएम की गिरफ्तारी से समर्थकों में भारी आक्रोश; खूब की नारेबाजी

    By Prem Kumar Mandal Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 03:24 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पूर्व सीएम सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी व केंद्रीय सरकार के षडयंत्र के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को ...और पढ़ें

    झामुमो द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा में नारेबाजी करते समर्थक (जागरण)
    झामुमो द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा में नारेबाजी करते समर्थक (जागरण)

    HighLights

    1. गले में झामुमो का पट्टा, हाथ में तख्ती लेकर पद यात्रा की शुरुआत की
    2. सैकड़ों झामुमो नेता और कार्यकर्ता सरायबिंधा मैदान के पास जमा हुए

    संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज)। झारखंड के पूर्व सीएम सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी व केंद्रीय सरकार के षडयंत्र के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के कटहलबाड़ी पंचायत से न्याय यात्रा शुरुआत की।

    यह न्याय यात्रा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम,उपाध्यक्ष राजू यादव व संगठन मंत्री जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इससे पूर्व सैकड़ों झामुमो नेता और कार्यकर्ता सरायबिंधा मैदान के समीप जमा हुए। यहां से गले में झामुमो का पट्टा, हाथ में तख्ती लेकर पद यात्रा की शुरुआत की गई।

    यह पदयात्रा सरायबिंधा, शर्मापुर, सुरंगा, बांसभीटा, रक्सोबांध माधोपाड़ा, कटहलबाड़ी सहित पूरे पंचायत भर के अन्य गांव में भ्रमण किया और लोगों को जानकारी दी गई।

    इस क्रम में झामुमो नेता नारेबाजी भी कर रहे थे। जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा। केंद्रीय सरकार होश में आओ, केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग बंद करो, ईडी तेरी मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे से पंचायत के सभी गांव में गूंज रहा था।

    काफी योजनाओं को धरातल में उतारा जा रहा था- गुरु हेम्ब्रम

    इस दौरान गुरु हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार काफी तेजी से विकास कार्य कर रही थी। जनहित को लेकर काफी योजनाओं को धरातल में उतारा जा रहा था। राज्य में तीव्र गति से हो रहे विकास व कल्याणकारी कार्यों को लेकर काफी लोकप्रिय रहे है, लेकिन भाजपा ने षडयंत्र के तहत ईडी की सहयोग से एक चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का कार्य किया है, जो कभी सफल नहीं होगा।

    इधर, प्रखंड के सभी 13 पंचायत में यह न्याय यात्रा 15 दिन तक चलाई जाएगी। आज बड़ा दिग्घी पंचायत में यह न्याय यात्रा निकलेगी। मौके पर प्रखंड उपसचिव फागू मंडल,तालझारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लखीराम टुडू सहित पूरे पंचायत के झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मियों को लगा बड़ा झटका! अब नहीं ले पाएंगे पेंशन योजना का लाभ, आ गया सख्त निर्देश

    ये भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती परीक्षा कब होगी? क्या है आवेदन की तारीख और कैसे करें अप्लाई; यहां पढ़ें पूरी डिटेल