SIR को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार सख्त, बोले- कोई योग्य मतदाता सूची से न छूटे
Jharkhand CEO K Ravikumar ने बरहड़वा प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की ...और पढ़ें

बरहड़वा प्रखंड कार्यालय में SIR के कार्यों का जायजा लेकर बाहर निकलते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार और अन्य। (फोटो जागरण)
HighLights
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने बरहड़वा में SIR कार्य का जायजा लिया।
बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन और नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया की जांच की।
अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। Jharkhand CEO K Ravikumar झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने शनिवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड में चल रहे एसआइआर कार्य का जायजा लिया। उनके साथ साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे भी थे।
के रविकुमार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच कर रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व डुप्लीकेट नाम हटाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने मतदाता सूची, फार्म वितरण और प्राप्त आवेदनों की स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के पूर्व बरहड़वा प्रखंड मुख्यालय में सीईओ के रविकुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआइआर के कार्यो की प्रगति को लेकर भी बैठक की।
बैठक में जिले के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, बरहड़वा बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार, नपं इओ दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
के रविकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआइआर का कार्य पूरी पारदर्शिता और समय पर पूरा करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी देकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।
