Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: पारंपरिक ग्राम प्रधानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी दोपहिया वाहन; डिप्टी कमिश्नर से मांगी गई लिस्ट

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 02:39 PM (IST)

    झारखंड सरकार पारंपरिक ग्राम प्रधानों मानकी मुंडा डाकुआ परगनैत नायकी पहाड़ा राजा आदि को सरकारी कामों के लिए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए लिस्ट ...और पढ़ें

    पारंपरिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा दोपहिया वाहन।
    पारंपरिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा दोपहिया वाहन।

    HighLights

    1. पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सरकार देगी दोपहिया वाहन
    2. सरकारी कार्यों में आएगी तेजी, राजस्व संग्रह में भी होगा फायदा

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। राज्य सरकार पारंपरिक ग्राम प्रधानों, मानकी, मुंडा, डाकुआ, परगनैत, नायकी, पहाड़ा राजा आदि को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगी। इससे उन्हें सरकारी कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी। दोपहिया वाहन मिल जाने से कार्यों का त्वरित निष्पादन होगा। ग्राम प्रधान राजस्व संग्रह का भी काम करते हैं ऐसे में राजस्व वसूली में भी तेजी आएगी।

    राज्य में कुल 6986 ग्राम प्रधान, 2188 नायकी, 1482 डाकुआ, 1206 मुंडा, 194 परगनैत, 86 मानकी व 16 पड़ाहा राजा हैं। ऐसे में एक बार में ही सभी लोगों को वाहन देना संभव नहीं होगा। एक बार में एक हजार से लेकर 1100 लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।

    पिछले साल भेजा गया पत्र

    पिछले साल आदिवासी कल्याण आयुक्त ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर संबंधित लोगों का नाम-पता व संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

    हालांकि, चुनावी व्यस्तता व अन्य कार्यों से सूची नहीं भेजी जा सकी। ऐसे में जिला कल्याण पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को पत्र भेजकर सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

    पत्र के आलोक में पतना अंचलाधिकारी ने 136 तो राजमहल अंचलाधिकारी ने 19 ग्राम प्रधानों की सूची भेजी है। सदर सीओ ने बताया कि उनके यहां एक भी ग्राम प्रधान नहीं हैं।

    हालांकि, अब तक बोरियो, बरहेट, तालझारी, बरहड़वा, उधवा व मंडरो ने सूची नहीं भेजी है।

    गौरतलब हो कि संताल परगना में संताल परगना में ग्राम प्रधान, परगनैत, नायकी के पद हैं, जबकि मानकी, मुंडा, डाकुआ, पहाड़ा राजा आदि के पद कोल्हान में हैं। जिले में ग्राम प्रधान के 1349, पराणिक के 428, गोड़ैत के 458, जोगमांझी के 434, नायकी के 407 तथा कुड़ाम नायकी के 295 पद हैं।

    प्रखंडवार ग्राम प्रधानों के स्वीकृत पद

    प्रखंड स्वीकृत कार्यरत रिक्त
    मंडरो  257 184 73
    बोरियो  315 230 85
    बरहेट  272 228 44
    राजमहल  21 20 01
    बरहड़वा  35 29 06
    पतना  150 131 19
    तालझारी  269 222 47
    उधवा  30 26 04
    कुल 
    1349 1070 279

    मानकी, मुंडा, डाकुआ, परगनैत, ग्राम प्रधान, नायकी, पड़हा राजा आदि को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। आदिवासी कल्याण आयुक्त के पत्र के आलोक में सभी अंचलाधिकारियों से सूची की मांग की गई है। कुछ जगह से सूची मिली है। कुछ जगह से अब तक नहीं मिली है। सभी जगह से सूची मिल जाने के बाद उसे विभाग को भेज दिया जाएगा।

    संजय कुमार दास, निदेशक आइटीडीए, साहिबगंज

    हरागोड़ा : मुड़ाकाटी गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रोककर जताया आक्रोश

    मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत मुड़ाकाटी-मटियालडीह करणडीह टोला से केटुआबांदी तक पथ निर्माण कार्य को ग्राामीणों ने विरोध कर रोक दिया।

    बुधवार को मुड़ाकाटी गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में यह आरोप लगाकर रोक दिया कि मुड़ाकाटी गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ होना था, लेकिन इसके कार्य को केंदूआबांधी गांव से काम शुरू किया गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने कहा को ठेकेदार ने कहा की मुड़ाकाटी गांव के सड़क का निर्माण कार्य नहीं करना है। यहां निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है। जिसे सुन मुड़ाकाटी गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

    ग्रामीणों ने कहा की मुड़ाकाटी गांव से मटियालडीह गांव तक सड़क निर्माण करने को लेकर शिलान्यास हुआ था। शिलापट्ट में भी मुड़ाकाटी से माटियालडीह केंदुआबांधी तक सड़क निर्माण कार्य का जिक्र है। बावजूद मुड़ाकाटी गांव के सड़क का काम नहीं हो रहा।

    ग्रामीणों ने कहा कि इसके पहले भी मुड़ाकाटी से खंडामौदा तक सड़क निर्माण कार्य में गांव के सड़क का काम नहीं किया गया था। अब जब तक मुड़ाकाटी गांव के सड़क का निर्माण कार्यक्रम नहीं किया जाएगा तब तक इस सड़क निर्माण कार्य को बंद रखा जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Job: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में निकली भर्ती

    Cyber Crime: CCL के रिटायर्ड अधिकारी से 2.27 करोड़ की ठगी के मामले में ED की एंट्री; रांची जोन की टीम करेगी जांच