Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में मिड-डे-मील बनाने वाली महिलाओं को मिलेगी साड़ी, सरकार हर साल देगी 1 हजार रुपये

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:13 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली 2886 रसोइयों को हर साल एक जोड़ी नीली साड़ी देने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    मिड डे मील बनाती महिला। फाइल फोटो

    मिड डे मील बनाती महिला। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज/बरहड़वा। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली 2886 रसोइयों को अब सरकार प्रत्येक वर्ष एक जोड़ी साड़ी देने जा रही है। रसोइया यह साड़ी खुद खरीद सकेंगी, इसके लिए उसे पांच-पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। साड़ी नीले रंग की होगी।

    सरकार रसोइया को भविष्य में एप्रोन व कैप भी देने की तैयारी कर रही है। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इसकी तैयारी कर ली है। साड़ी वितरण के लिए बजट की स्वीकृति भी हो गई है। विभाग के द्वारा इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

    पोशाक पहनने से अब रसोइयों की पहचान आसानी से हो सकेगी। एक समान ड्रेस से काम में अनुशासन व प्रोफेशनल माहौल बनेगा, जिससे काम करने का तरीका बेहतर होगा।

    यूनिफार्म (एप्रोन, टोपी आदि) पहनने से बाल या गंदगी खाने में जाने की संभावना कम होगी, जिससे खाना ज्यादा साफ व सुरक्षित रहता है। वहीं, यूनिफार्म (खासकर एप्रोन और हेड कवर ) गर्म बर्तनों या तेल से कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।

    सरकार की यह अच्छी पहल है। पत्र प्राप्त होते ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। रसोइया को निश्चित रुप से अलग से यूनिफार्म के साथ पहचान मिलेगी। -कुमार हर्ष,डीएसई, साहिबगंज

    जिले में कार्यरत रसोइया-सह-सहायिका

    प्रखंड रसोईया की संख्या
    बरहेट 376
    बरहड़वा 465
    बोरियो

    खबरें और भी