Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम मोदी पर विवादित बयान: नजरुल इस्लाम समर्थक संग पहुंचे नगर थाना, माफीनामा में लिखी ये 2 बात; अब मामला शांत

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 08:31 AM (IST)

    Jharkhand News Today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले झारखंड के झामुमो के नेता नजरुल इस्लाम शनिवार को नगर थाना पहुंचकर विवादित टिप ...और पढ़ें

    नजरुल इस्लाम ने पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी (जागरण)
    नजरुल इस्लाम ने पीएम मोदी के खिलाफ की थी टिप्पणी (जागरण)

    HighLights

    1. झामुमो नेता नजरुल इस्लाम समर्थक संग पहुंचे नगर थाना
    2. नगर थाना व एडीओ कोर्ट ने पक्ष रखने के लिए भेजा था नोटिस

    संवाददाता जागरण,साहिबगंज। Jharkhand News: झामुमो का पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान में केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. नजरुल इस्लाम के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज के बाद व एसडीओ कोर्ट ने 107 के तहत नोटिस भेजा था। शनिवार को प्रो. नजरुल इस्लाम (Nazrul Islam) अपने समर्थकों के साथ नगर थाना पहुंचे व अपना बयान दर्ज कराया।

    नजरुल इस्लाम ने लिखित रूप में माफी मांगी

    इसके बाद प्रो. नजरुल इस्लाम साहिबगंज सदर एसडीओ कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए और अपना पक्ष लिखित रुप से रखा और माफी मांगी। हालांकि इस संबंध में प्रो. नजरुल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे। अधिकृत रुप से बताने के लिए जिला झामुमो के अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने बताया कि झामुमो के वरिष्ठ नेता नजरुल इस्लाम द्वारा संविधान बचाओ,देश बचाओ के दौरान पीएम के विरुद्ध टंग स्लिप कर गया था। जिसको लेकर नगर थाना बुलाया गया था।

    माफीनामा में लिखी ये 2 बात

    हालांकि इंटरनेट मीडिया में इनका वीडियो वायरल होने के बाद खुद एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगा था। कहा कि मैं एक प्रोफेसर हू,अच्छा खराब का परख है। यदि मेरे बातों से किसी को ठेस पहुंचा है तो माफी मांगता हू। मेरा कहने का तात्पर्य था की पीएम के गारंटी 400 के अंदर गांठ बांध देंगे।

    नजरुल इस्लाम पर आचार संहिता को लेकर केस

    नजरुल इस्लाम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने माफी मांगी है। एसडीओ कोर्ट में अपना पक्ष रखा। इधर कार्यपालक पदाधिकारी सह सदर बीडीओ सुबोध प्रसाद के लिखित आवेदन पर आदर्श आचार संहिता का उलंघन को लेकर केस किया गया था।

    खबरें और भी

    बीडीओ के द्वारा चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। यह टीम भी शनिवार की शाम तक अपना रिपोर्ट सदर एसडीएम को सौंपेगी। सदर बीडीओ के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 42 /24 धारा 188, 504 ,125 ,आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    अंबेडकर जयंती के मौके पर दिया था विवादित बयान

    गौरतलब है कि बीते रविवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर झामुमो ने साहिबगंज के स्टेशन चौक पर धरना प्रदर्शन किया था। इसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान भाषण के क्रम में प्रो. नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    पीएम चाहते है कि संविधान को खत्म कर दिया जाए। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'बीजेपी को पहले दिन ही...', तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- ब्लॉक लेवल से मिली है जानकारी

    Pappu Yadav: 'मेरी औकात नहीं है कि मैं...', अब पप्पू यादव ने फोड़ा सियासी बम, तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के